
गुरुग्राम: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को बड़ी मंजूरी दे दी है। अब मेट्रो सेवा भौंडसी तक पहुंचाई जाएगी, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
इस परियोजना के लिए मैसर्ज राइट्स को कंसलटेंट नियुक्त किया गया है। सरकार के अनुसार, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और टेक्नो-इकोनामिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर भौंडसी से आगे सोहना तक मेट्रो रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।
फिलहाल भौंडसी से सुभाष चौक और राजीव चौक से रेलवे स्टेशन तक मेट्रो विस्तार का निर्णय लिया जा चुका है। इस कदम से शहर के यातायात दबाव को कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
सोहना क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए तेजपाल तंवर ने भी मेट्रो विस्तार का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद सरकार ने इस दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया।
मेट्रो विस्तार से गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।