स्पोर्ट्स

Paralympics 2024 Shooting: अवनि लेखरा ने साधा गोल्ड पर निशाना, मोना अग्रवाल ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

नई दिल्ली। भारत की स्टार पैरा निशानेबाज अवनि लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा के फाइनल में गोल्ड पर निशाना साधा। अवनि ने भारत को पहला पदक दिलाया। इससे पहले भी अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड जीता था। वहीं, मोना अग्रवाल ने भारत को दूसरा मेडल दिलाया। मोना ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा।

पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए दूसरा दिन स्वर्णिम रहा। अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में अपना खिताब बरकरार रखते हुए गोल्ड मेडल जीता। अवनि लेखरा ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। अवनि ने फाइनल में नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए 249.7 अंक हासिल किए।

मोना ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

अवनि ने टोक्यो 2020 के अपने पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारत की सबसे सफल महिला पैरालंपिक एथलीट बन गईं। वहीं, भारत ने इसी स्पर्धा में दो पदक जीते, 36 वर्षीय मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मोना फाइनल में 228.7 अंक हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button