उत्तराखंडदेहरादून

पिटकुल मुख्यालय में उत्तराखंड के गांधी स्व. इन्द्रमणी बडोनी की 100वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

नववर्ष से पहले लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा

देहरादून: उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले स्व. इन्द्रमणी बडोनी की 100वीं जयंती के शुभ अवसर पर 24 दिसंबर 2025 को पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने किया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ने स्व. इन्द्रमणी बडोनी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को नमन करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस पावन दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद मुख्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्व. बडोनी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अपने संबोधन में पी.सी. ध्यानी ने कहा कि इन्द्रमणी बडोनी का जीवन और विचार उत्तराखंड के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वे उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना करने वाले प्रमुख महापुरुषों में शामिल थे, जिनका सपना पहाड़ों में निवासरत प्रत्येक परिवार के समग्र विकास का था। उन्होंने बताया कि बडोनी के योगदान से प्रभावित होकर बीबीसी और वाशिंगटन पोस्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों ने उन्हें “माउंटेन गांधी” की उपाधि दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के साथ गांव-गांव तक विकास पहुंचाया जा रहा है, जो बडोनी की सोच को धरातल पर उतारने का कार्य है।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व, मुख्य सचिव एवं पिटकुल के अध्यक्ष तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा) के मार्गदर्शन में पिटकुल ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इसके परिणामस्वरूप पिटकुल ने इस वर्ष रिकॉर्ड 12.5 करोड़ रुपये का लाभांश राज्य सरकार को दिया है, साथ ही कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित पावर लाइन मैगजीन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में न्यूनतम लाइन लॉस और तकनीकी नवाचारों के लिए पिटकुल को “पावर लाइन ट्रांस टेक इंडिया अवॉर्ड–2025” से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। मंच संचालन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अशोक कुमार जुयाल ने किया। उपमहाप्रबंधक विवेकानंद ने इन्द्रमणी बडोनी पर कविता पाठ किया, जबकि अधीक्षण अभियंता सूर्य प्रकाश आर्य ने लोकगीत की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में निदेशक परिचालन जी.एस. बुदियाल, मुख्य अभियंता अनुपम सिंह, कंपनी सचिव अरुण सभरवाल सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!