उत्तराखंडदेहरादून

DEHRADUN:हरी झंडी दिखा साइक्लोथॉन के साथ हुआ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ.

देहरादून। हिमालयी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ शुक्रवार को साइक्लोथॉन के साथ किया गया। शाम को मेले और प्रदर्शनी का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा।

हरी झंडी दिखा साइक्लोथॉन के साथ हुआ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ

शाम को मेले और प्रदर्शनी का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा।फेस्टिवल के प्रथम दिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश और कलात्मक प्रस्तुतियों का अनूठा संगम देखने को मिला।

हरी झंडी दिखा साइक्लोथॉन के साथ हुआ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ

शहीद दुर्गामल्ल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से गढ़ी कैंट स्थित महेन्द्रा ग्राउंड में आयोजित गोरखा हिमालयन फेस्टिवल की शुरुआत शुक्रवार को सुबह सात बजे साइक्लोथॉन रैली से हुई। इस दौरान सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राम सिंह प्रधान,गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, शहीद दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा, ट्रस्ट की संरक्षक गोदावरी थापली
ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। लगभग 15 किलोमीटर लंबी यह रैली गढ़ी कैंट से प्रारंभ होकर बल्लूपुर और घंटाघर होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए हिमालय संरक्षण का संदेश दिया, साथ ही शरीर की सुदृढ़ता को ही सुखी जीवन का मुख्य आधार बताते हुए स्वस्थ जीवन के टिप्स दिये गये। इस दौरान सौ से अधिक साइकिलिस्ट्स ने रैली में प्रतिभाग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!