उत्तराखंडदेहरादून

देवभूमि उत्तराखंड को मिली नई ऊर्जा — पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड को मिला नया उपाध्यक्ष.

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है कि रविंद्र सिंह राठौर को पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र औपचारिक रूप से JP Singh (चेयरमैन, पैरा पावरलिफ्टिंग PCI), SP Sangwan (उपाध्यक्ष, Paralympic Committee of India), JC Jain (चेयरमैन, COER University), श्री गौरव बेदी (डायरेक्टर, पैरा पावरलिफ्टिंग) तथा Shriyansh Jain (अध्यक्ष, पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड) द्वारा प्रदान किया गया।

देवभूमि उत्तराखंड को मिली नई ऊर्जा — पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड को मिला नया उपाध्यक्ष

पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड,  से संबद्ध है, जो कि Paralympic Committee of India की इकाई है।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष रविंद्र ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं बल्कि सेवा और समर्पण का संकल्प है उनका लक्ष्य उत्तराखंड के पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना प्रशिक्षण सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा युवाओं को खेलों से जोड़कर आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड पैरा पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा और हमारे प्रदेश के खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!