उत्तराखंडदेहरादून
Trending

पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, दून पुलिस का त्वरित सर्च ऑपरेशन

देहरादून, 02 मार्च 2026: देहरादून स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दून पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, 02 मार्च 2026 को पासपोर्ट कार्यालय को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल भेजकर बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन की कमान संभाली।

डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की तैनाती

पुलिस ने एहतियातन पासपोर्ट कार्यालय परिसर को तुरंत खाली कराया। इसके बाद डॉग स्क्वाड और बम डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस) की टीम को मौके पर बुलाकर पूरे परिसर की बारीकी से जांच कराई गई।

सर्च अभियान के दौरान कार्यालय भवन, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के हिस्सों की गहन तलाशी ली गई।

नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

करीब विस्तृत जांच के बाद पुलिस को किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री या विस्फोटक नहीं मिला। तलाशी अभियान पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

पुलिस अब धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर टीम की मदद ले रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!