उत्तराखंडउधम सिंह नगर
Trending

खटीमा में युवक ने गला रेतकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

खटीमा (ऊधम सिंह नगर), 03 मार्च 2026: खटीमा के भूड़ महोलिया क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले को आत्महत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि भूड़ महोलिया निवासी एक युवक ने अपने घर के भीतर आत्मघाती कदम उठा लिया है। सूचना पर सीओ विमल कुमार और कोतवाल विजेंद्र शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर 29 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र बहादुर सिंह का शव घर की गैलरी में बाथरूम के सामने पड़ा मिला। मृतक के गले पर गहरे कट का निशान था। घटनास्थल से एक ब्लेड भी बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!