उत्तराखंडउधम सिंह नगर
Trending

अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं: डीएम नितिन सिंह भदौरिया

रुद्रपुर: जिले में एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि जिले में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

डीएम ने बताया कि जिले में कुल 40 गैस गोदाम हैं, जिन पर प्रशासन और पुलिस की लगातार नजर रखी जा रही है। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए एक क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीम) भी गठित की गई है। इस टीम में एडीएम पंकज उपाध्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है और उपभोक्ता घर बैठे ही सिलिंडर बुक कर सकते हैं। एजेंसियों में लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता पहले बुकिंग कराकर ही सिलिंडर प्राप्त करें। साथ ही दूसरा सिलिंडर 25 दिन बाद ही उपलब्ध कराया जाएगा।

डीएम ने यह भी बताया कि हर गैस एजेंसी पर पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात की गई है, ताकि व्यवस्था बनी रहे। यदि कहीं गैस की आपूर्ति में समस्या आती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

उन्होंने लोगों से गैस पाइपलाइन कनेक्शन लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। डीएम के अनुसार सिडकुल पंतनगर क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत उपभोक्ता एलपीजी का उपयोग कर रहे हैं और किसी भी कंपनी की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है।

वहीं एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि यदि गैस एजेंसी संचालकों द्वारा किसी भी प्रकार की मनमानी या कालाबाजारी की गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!