उत्तराखंडदेहरादून
Trending

देहरादून–पिथौरागढ़ के बीच जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

Uttarakhand: राज्य में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। Dehradun और Pithoragarh के बीच जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।

केंद्रीय मंत्री Rammohan Naidu Kinjarapu ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह सेवा क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के तहत संचालित की जाएगी।

इस रूट पर उड़ान संचालन के लिए Skyhop Aviation Private Limited आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटी हुई है। कंपनी उड़ान प्रचालक प्रमाण पत्र (AOC) प्राप्त करने, विमान अधिग्रहण और अन्य नियामकीय प्रक्रियाओं को पूरा कर रही है।

केंद्र सरकार के अनुसार, जैसे ही सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, इस मार्ग पर नियमित हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य विमानन कंपनियों से भी इस रूट पर सेवाएं शुरू करने के लिए संपर्क किया जा रहा है।

इस नई हवाई सेवा के शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!