
देहरादून: गोर्खाली सुधार सभा की भारूवाला ग्रांट शाखा का वार्षिक अधिवेशन मंगलवार, 18 मार्च 2026 को मंदिर परिसर स्थित गोर्खा संघ कार्यालय, भारूवाला में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह क्षेत्री ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री एवं मीडिया प्रभारी प्रभा शाह का स्वागत किया गया। इसके बाद शाखा अध्यक्ष ने बीते वर्ष के कार्यों और आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
केंद्रीय पदाधिकारियों ने सभा की उपलब्धियों, सामाजिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया।

मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों में आशीष उपाध्याय, संजना उपाध्याय, अक्षरा थापा, वीनस थापा, रिषिता विश्वास राई, आशुतोष थापा, स्वास्तिक कुमार तमांग, जाह्नवी गुरूंग और सार्थिका गुरूंग शामिल रहे।
प्रतिभाओं और वीर नारियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं और योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। आदित्य गुरूंग को नेशनल ताइक्वांडो में उपलब्धि के लिए तथा पुष्कर शर्मा को आईएएस प्रतियोगी के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही वीर नारियों को भी विशेष रूप से सम्मानित कर उनके साहस और योगदान को सराहा गया।
केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह क्षेत्री और उनकी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर एल.बी. थापा, अशोक लिम्बु, आनंद गुरूंग, रविन कुमार राई, के.बी. गुरूंग, रवि विश्वास राई, सुमन गुरूंग सहित शाखा के वरिष्ठ सदस्य, मातृशक्ति और युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।