उत्तराखंडसामाजिक

यूसीसी लाकर महिला अधिकारों को बढ़ाने में इतिहास रचने जा रहा है उत्तराखंड – सुबुही ख़ान

देहरादून 

बुधवार को राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आई लीड संस्था और उत्तराखंड यंग थिंकर्स फोरम के संयुक्त तत्वाधान में लैंगिक न्याय के लिए समान नागरिक संहिता पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुबूही खान और आई लीड की संस्थापक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुबुही खान ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ समान नागरिक संहिता और लैंगिक न्याय पर विस्तार से चर्चा की। और उन्होंने कहा कि यूसीसी के आने से सभी धर्म की महिलाओं को फायदा मिलेगा। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के बारे में भी महिलाओं के साथ चर्चा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समान नागरिक संहिता मुस्लिम महिलाओं, बच्चों और बेटियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कुछ लोग इसे धर्म से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वो लोग नही चाहते कि मुस्लिम धर्म की महिलाएं आगे बढ़े और समाज में अपना नाम बनाए।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया और कहा कि हमारा प्रदेश समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य बनेगा।

नेहा जोशी ने कहा कि हमारे संविधान में लिखा है कि देश के हर नागरिक को समान नागरिक संहिता मिले और आजादी के बाद आज पहली बार किसी सरकार ने यह प्रयास करने की कोशिश की है। समान नागरिक संहिता के बारे में सही जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए और इसी दिशा में यह प्रयास देहरादून में किया गया।

इस अवसर पर गीता रावत, शारदा त्रिपाठी, रजत शक्ति, अनुराधा मल्ला, यास्मीन आलम खान, लुबना, वैशाली बंसल, बबिता भट्ट, कमली भट्ट, नेहा शर्मा, भावना चौधरी, साक्षी शंकर सहित कई गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!