उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

टिहरी में सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ पर अटकने से टला बड़ा हादसा, 30 यात्रियों की बची जान.

टिहरी: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई और एक पेड़ पर अटक गई। इस घटना में बस में सवार करीब 30 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई, हालांकि चालक, परिचालक और एक युवती घायल हो गए।

टिहरी में सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ पर अटकने से टला बड़ा हादसा, 30 यात्रियों की बची जान

पेड़ बना जीवन रक्षक, बड़ा हादसा टला

जानकारी के अनुसार, बस संख्या UK14 PA 9953 उत्तरकाशी से हरिद्वार की ओर जा रही थी। जैसे ही बस कांडीखाल के डाबरी क्षेत्र में पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई।
गनीमत रही कि बस नीचे गिरते समय एक पेड़ पर अटक गई, जिससे वह गहरी खाई में गिरने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

टिहरी में सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ पर अटकने से टला बड़ा हादसा, 30 यात्रियों की बची जान

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कांडीखाल पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

तीन लोग घायल, अन्य को भेजा गया गंतव्य

हादसे में बस चालक, परिचालक और जम्मू की रहने वाली एक युवती घायल हुई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बाकी यात्रियों को अन्य वाहनों के जरिए उनके गंतव्यों की ओर रवाना कर दिया गया।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, हादसा शाम करीब 3:40 बजे हुआ। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!