उत्तराखंडदेहरादून

पीआरडी जवानों के लिए बनेगा स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर और खेल मैदान

स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने परेड की सलामी

देहरादून: प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के स्थापना दिवस पर प्रदेश सरकार ने जवानों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों के लिए एक नया स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर और खेल मैदान स्थापित करने की घोषणा की। इस मौके पर सीएम धामी और विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी निदेशालय मैदान में आयोजित रैतिक परेड की सलामी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती रहने की स्थिति में पीआरडी जवानों को छह महीने तक निर्बाध रूप से मानदेय मिलता रहेगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ने पीआरडी जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं—

  • मानदेय में बढ़ोतरी,

  • सेवानिवृत्ति या ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर आर्थिक सहायता,

  • महिला स्वयंसेविकाओं को मातृत्व अवकाश,

  • और वर्ष में 12 भुगतान सहित अवकाश जैसी सुविधाएँ।

उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा की स्थिति हो, कानून-व्यवस्था का मुद्दा हो या बड़े आयोजन—हर जगह पीआरडी जवानों ने अपने समर्पण और परिश्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ने विशेष वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण भी किया।

कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह रहे अव्वल

व्यक्तिगत श्रेणी

विजय कुमार – अल्मोड़ा

जावेद अख्तर – देहरादून

रामायण – उधम सिंह नगर

वाहिनी श्रेणी

वाहिनी वीरांगना तीलू रौतेली

वाहिनी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली

वाहिनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस

इन मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति

अर्जुन बिष्ट (बागेश्वर), उर्वशी रैक्वाल (नैनीताल), करन सेन (अल्मोड़ा), गौरव सिंह मेहता (नैनीताल), विवेक सिंह रावत (पौड़ी गढ़वाल), हिमांशु रावत (अल्मोड़ा), धीरज रावत (अल्मोड़ा), हर्षित कुमार (बागेश्वर), डॉली आर्य (बागेश्वर), दीपांशी कनवाल (अल्मोड़ा)।

कल्याण कोष से मिली आर्थिक सहायता

दीपा देवी पत्नी स्व. ललित मोहन (नैनीताल),
चंद्रकला पत्नी स्व. कमल कुमार (नैनीताल),
बची देवी पत्नी स्व. वेद प्रकाश (नैनीताल),
राजपाल पुत्र बंसी राम (देहरादून)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!