
लक्सर: जिले के लक्सर में एक नाबालिग किशोरी ने युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़ित का आरोप है हरिद्वारकि बालिग होने पर जब उसका रिश्ता तय हुआ तो आरोपी ने उसकी फोटो और वाडियो प्रसारित कर उसका रिश्ता तुड़वा दिया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को अपने जाल में फंसाया. इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया. बाद में युवती के बालिग होने पर जब परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की बात कही. इस पर गांव के ही कुछ जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था. उस समय युवक’ ने युवती के साथ भविष्य में कोई रिश्ता नहीं रखने का वादा किया था.
युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता मंगलौर क्षेत्र में तय कर दिया था. लेकिन इसके बाद भी आरोपी युवती को धमकी देकर परेशान कर रहा है. इसी दौरान उसने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो उसके होने वाले पति और ससुराल वालों को भेज दिए. जिस पर युवती का रिश्ता टूट गया. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की. लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच की जा रही है. कहा कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
बता दें इससे पूर्व लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति निवासी टांडा भागमल भोगपुर ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया. आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी को उसके भाई और माता का भी सहयोग मिला. विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज और धमकी भी दी. शिकायत पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था. पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की फिराक में था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था.
वहीं फरवरी माह में लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 13 साल की बेटी जो कक्षा आठ की छात्रा है. आरोप लगाया कि गांव का ही रहने वाला एक युवक उसे पिछले काफी समय से स्कूल आने जाने समय छेड़छाड़ व परेशान करता था. आरोप लगाया कि 24 फरवरी को युवक ने किशोरी को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना से क्षुब्ध होकर किशोरी ने घर पहुंच कर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी. डॉक्टरी इलाज के बाद पूछताछ करने पर किशोरी ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी.