उत्तराखंडदेहरादून

सितारगंज राजकीय उद्यान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी.

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद ऊधमसिंह नगर के सितारगंज स्थित राजकीय गार्डन एवं पौधालय का औचक निरीक्षण किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी के अचानक निरीक्षण पर पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री जोशी ने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली को भी परखा। उन्होंने राजकीय गार्डन में तैयार की जा रही विभिन्न नर्सरियों का बारीकी से निरीक्षण किया और पौध उत्पादन की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

कर्मचारियों ने विभागीय मंत्री गणेश जोशी को जानकारी दी कि गार्डन में आम, लीची और अमरूद की उन्नत प्रजातियां विकसित की जा रही हैं। विशेष रूप से अमरूद की एल-49 प्रजाति के लगभग 3 हजार पौधे तैयार किए गए हैं।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ओद्यानिकी क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और गुणवत्ता बनाए रखना बेहद आवश्यक है, ताकि किसानों को उच्च गुणवत्ता के पौधे उपलब्ध कराए जा सकें और उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पौध उत्पादन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे क्षेत्र के किसानों को अधिक लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!