उत्तराखंडदेहरादून

एलेन की टैलेंटेक्स परीक्षा के टॉपर्स को मिलेंगे 2 करोड़ 50 लाख रुपये के नगद पुरस्कार, 90% तक की छात्रवृत्ति भी

देहरादून: देश के 8 राज्यों में आयोजित टैलेंटेक्स-2026 परीक्षा के माध्यम से कक्षा 5वीं से 10वीं तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को 2 करोड़ 50 लाख रुपये के नगद पुरस्कार तथा 90% तक की छात्रवृत्ति एलेन करियर इंस्टीट्यूट की ओर से प्रदान की जाएगी।

इस परीक्षा में देशभर के लगभग 1.3 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से उत्तराखंड से लगभग 6,000 छात्र शामिल थे। इनमें से करीब 4,000 छात्र देहरादून ज़ोन से थे।

एलेन उत्तराखंड के अकादमिक हेड विनय माकिन ने बताया कि यह परीक्षा देश के एच.जी. खुराना ज़ोन के अंतर्गत 120 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। 320 अंकों की यह दो घंटे की परीक्षा दो भागों में विभाजित थी, जिसमें IQ, भौतिकी, रसायन, गणित और जीवविज्ञान विषयों से कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। प्रश्नपत्र के चार अलग-अलग कोड बनाए गए थे।

देश के अन्य राज्यों में यह राष्ट्रीय परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए पंजीकरण अभी भी खुले हैं।

विनय माकिन ने बताया कि परीक्षा का परिणाम नवंबर 2025 में घोषित किया जाएगा। सफल छात्रों को 2 करोड़ 50 लाख रुपये के नगद पुरस्कार चेक के माध्यम से दिए जाएंगे। साथ ही सत्र 2026–27 में प्रवेश हेतु 90% तक की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

विशेष रूप से यह ध्यान देने योग्य है कि इन पुरस्कारों के लिए एलेन में प्रवेश लेना अनिवार्य नहीं है। पुरस्कार ‘सक्सेस पावर सेशन’ के दौरान प्रदान किए जाएंगे, जिसका आयोजन कोटा में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!