उत्तराखंडदेहरादून
Trending

देहरादून में फिर सुपारी किलिंग: बाहरी बदमाशों के लिए आसान निशाना बनती राजधानी

देहरादून: में शुक्रवार सुबह सवा दस बजे हुए विक्रम हत्याकांड ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले सुपारी किलर बाहरी राज्यों से आए थे और घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह संकेत मिल रहा है कि राजधानी की सीमाओं पर पुलिस की चौकसी प्रभावी नहीं रह गई है। बाहरी राज्यों के अपराधियों के लिए देहरादून कथित तौर पर आसान लक्ष्य बनता जा रहा है।

इससे पहले बुधवार को तिब्बती मार्केट में शहीद कर्नल के बेटे अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में आरोपी अभी जेल भी नहीं पहुंचे थे कि शुक्रवार को एक और सनसनीखेज हत्याकांड ने शहर को दहला दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में विक्रम हत्याकांड के आरोपियों के झारखंड या किसी अन्य राज्य से जुड़े होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने शहरवासियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इन मामलों का खुलासा कितनी तेजी से कर पाती है और राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा कैसे बहाल किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!