मनोरंजन

आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड की महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के चलते एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे से लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। वहीं शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

आशा भोसले मशहूर गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। एक संयोग यह भी है कि दोनों बहनों ने 92 वर्ष की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कहा। लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 को हुआ था।

8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में जन्मीं आशा भोसले, प्रसिद्ध गायक और रंगमंच कलाकार दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं। उन्होंने कम उम्र में ही गायन की दुनिया में कदम रखा।

1943 में मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आशा भोसले ने 1948 में हिंदी फिल्म ‘चुनरिया’ के गीत ‘सावन आया’ से बॉलीवुड में पहचान बनाई।

उन्होंने अपने लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए और संगीत की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया।

आशा भोसले के निधन से पूरा देश और फिल्म उद्योग शोक में डूब गया है। उनके प्रशंसक और कलाकार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली इस महान गायिका का जाना एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!