New Delhi

भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस, राजनाथ सिंह से की मुलाकात

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस इस समय भारत दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।

दौरे की शुरुआत में रिचर्ड मार्लेस ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर देश के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्हें मानेकशॉ सेंटर, दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

दक्षिण एशिया में मजबूत करेंगे रक्षा संबंध

रिचर्ड मार्लेस चार देशों – भारत, मालदीव, श्रीलंका और इंडोनेशिया – के दौरे पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के साथ ऑस्ट्रेलिया के रक्षा संबंधों को और अधिक मजबूती देना है। यह दौरा 2 जून से शुरू हुआ है और भारत, इस यात्रा का एक अहम हिस्सा है।

रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ पर विशेष दौरा

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने कहा है कि रिचर्ड मार्लेस का यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया की रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रहा है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक हितों को और गहराई मिलने की उम्मीद है।

रिचर्ड मार्लेस के दौरे को लेकर रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी सक्रिय हैं। दोनों देशों के बीच इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थायित्व बनाए रखने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button