उत्तराखंडदेहरादून
Trending

देहरादून में सड़क खुदाई पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,

सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

देहरादून: में सड़कों की बेतरतीब खुदाई और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर सात निर्माण एजेंसियों की रोड कटिंग अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। अब ये एजेंसियां फिलहाल आगे किसी भी तरह की खुदाई नहीं कर पाएंगी।

प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि विकास कार्यों के नाम पर सड़कों को मनमर्जी से खोदना और मौके पर सुरक्षा इंतजाम न करना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों को 10 दिनों के भीतर सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, दैनिक जागरण के रविवार के अंक में सड़कों पर हो रही अनियंत्रित खुदाई और इससे आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। इस खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने जल संस्थान, पिटकुल, पेयजल निगम (कौलागढ़ रोड), यूयूएसडीए, ऊर्जा निगम (दक्षिण), जल संस्थान (दक्षिण) और स्मार्ट सिटी से जुड़ी सभी रोड कटिंग अनुमतियां निरस्त कर दी हैं।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी नियमों की अनदेखी करने वाली एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!