INDIA

बागेश्वर धाम सरकार को मिला लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का ऐतिहासिक सम्मान कार्तिक पालीवाल ने किया सम्मानित, आध्यात्मिक सेवा को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

 

दिल्ली, पश्चिम विहार : आध्यात्मिक चेतना और धर्म प्रचार के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए पूज्य बागेश्वर धाम सरकार को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें दिल्ली के पश्चिम विहार में आयोजित एक भव्य श्री हनुमान कथा कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

इस गौरवपूर्ण क्षण में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष कार्तिक पालीवाल ने स्वयं मंच पर उपस्थित होकर पूज्य सरकार जी को आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपा। यह सम्मान उनकी आध्यात्मिक सेवाओं, दिव्य प्रवचनों, और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले कार्यों के लिए दिया गया है।

यह सम्मान न केवल बागेश्वर धाम सरकार की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करता है, बल्कि यह उन करोड़ों अनुयायियों के लिए गर्व का विषय है, जो पूज्य सरकार जी की शिक्षाओं से प्रेरित हैं।

कार्तिक पालीवाल, जो कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के पाली गुणादित्य गांव से हैं, पहाड़ी संस्कृति के संवाहक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी माने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ी है। उन्हें ‘महाराष्ट्र रत्न’ सम्मान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी विशेष रूप से सम्मानित किया जा चुका है।

बागेश्वर धाम सरकार का यह सम्मान न केवल आध्यात्मिक समुदाय के लिए, बल्कि पूरे देश और विशेष रूप से उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है, जिसे ‘देवभूमि’ कहा जाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button