उत्तराखंडउधम सिंह नगर

Breaking News:उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का आरोप: जेल में बंद महिला प्रधान के खाते से निकले ₹10.39 लाख.

रुद्रपुर/किच्छा: ऊधम सिंह नगर जिले के ग्राम दरऊ में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान नाज़िया बी के 13 दिसंबर से जेल में बंद होने के बावजूद उनके डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) का इस्तेमाल कर सरकारी खाते से ₹10.39 लाख निकाल लिए गए।

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का आरोप: जेल में बंद महिला प्रधान के खाते से निकले ₹10.39 लाख

चुनाव जीता, फिर हुई गिरफ्तारी

जुलाई 2025 में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा नेता अब्दुल गफ्फार की पत्नी नाज़िया बी ग्राम प्रधान चुनी गई थीं। बताया जा रहा है कि चुनाव के समय वह कोटद्वार में दर्ज तीन मुकदमों में वांछित थीं। 13 दिसंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जहां से वह अब भी बंद हैं।

डीएससी फ्रीज न होने पर उठे सवाल

तिलक राज बेहड़ ने रुद्रपुर में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि जेल में बंद होने के बावजूद प्रधान की डीएससी को फ्रीज नहीं किया गया। इसी का फायदा उठाते हुए उनके पति अब्दुल गफ्फार ने विकासखंड अधिकारियों से कथित मिलीभगत कर सरकारी खाते से ₹10 लाख 39 हजार की निकासी कर ली।

बेहड़ ने कहा कि नियमानुसार प्रधान के जेल जाने के बाद उनकी डिजिटल सिग्नेचर तत्काल निलंबित की जानी चाहिए थी। उन्होंने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से तीन दिन के भीतर निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों व प्रधान पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

धरने की चेतावनी

कांग्रेस विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वह डीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

जांच के आदेश

मुख्य विकास अधिकारी देवेश शासनी ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही पंचायती राज अधिकारी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत की जाएगी और दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!