उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी बोले – प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन आतंकवाद के खिलाफ भारत की अडिग नीति का प्रतीक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन की सराहना करते हुए इसे आतंकवाद के विरुद्ध भारत के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह संदेश हर भारतीय के मन में गर्व और आत्मविश्वास का संचार करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ज़रिए भारत ने वैश्विक मंच पर स्पष्ट संकेत दिया है कि देश अब आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पाकिस्तान की परमाणु धमकियों को सख्ती से खारिज करना और आतंकवाद के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति को दोहराना, नए भारत की दृढ़ और स्पष्ट कूटनीतिक नीति को दर्शाता है।

 

धामी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और साहसिक कदम उठाए हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अभियान इस बात का प्रमाण हैं कि अब भारत हर प्रकार की आक्रामकता का मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की वीर भूमि के लोग सदैव राष्ट्र की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए तत्पर रहते हैं। प्रधानमंत्री का यह संबोधन न केवल भारत की सुरक्षा नीति की स्पष्टता को दर्शाता है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र रक्षा में योगदान देने की प्रेरणा भी देता है।

मुख्यमंत्री धामी ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनें और भारत को और अधिक सशक्त और सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!