उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हनुमान मंदिर में की पूजा, प्रदेश की समृद्धि की कामना

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आराघर, धर्मपुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान, मां दुर्गा और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखी गई, जिन्होंने मुख्यमंत्री के साथ पूजा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जनता से संवाद भी किया और प्रदेश के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।