उत्तराखंडदेहरादूनमसूरी
Trending

मसूरी के ऐतिहासिक होटल सेवॉय में होगी क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी,

मसूरी: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी के ऐतिहासिक होटल सेवॉय में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। इस शादी समारोह को लेकर मसूरी में खासा उत्साह है, क्योंकि यह आयोजन देश के बेहद पुराने और ऐतिहासिक होटल में होने जा रहा है।

मसूरी स्थित होटल सेवॉय देश के पहले होटलों में गिना जाता है और अपनी ऐतिहासिक विरासत के कारण लंबे समय से चर्चाओं में रहा है। अब क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी यहां होने के कारण यह होटल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

बताया जा रहा है कि शादी समारोह में क्रिकेट, राजनीति, बॉलीवुड और बीसीसीआई से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। समारोह के लिए मसूरी में विशेष तैयारियां भी की जा रही हैं।

कुलदीप यादव और वंशिका की शादी 14 मार्च को मसूरी में संपन्न होगी, जबकि 17 मार्च को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस रिसेप्शन में भी खेल, फिल्म और राजनीति जगत की कई प्रमुख हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।

कुलदीप यादव की शादी को लेकर मसूरी में खासा उत्साह है और शादी समारोह के दौरान शहर में कई बड़ी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!