Crime

स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, हमलावर गिरफ्तार

अमृतसर

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पर सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला किया गया है। स्वर्ण मंदिर के गेट के पास सुखबीर बादल पर फायरिंग की गई। हमले में सुखबीर बाद बाल-बाल बचे। पुलिस ने गोली चलाने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। सुखबीर बादल पर हमला करने वाले का नाम नारायण सिंह चोरहा बताया जा रहा है। नारायण सिंह चोरहा को पिछले कल भी सुखबीर बादल के आसपास देखा गया था। फिलहाल पुलिस नारायण सिंह को पकड़ कर अपने साथ ले गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि सुखबीर सिंह बादल अभी तनखैया बनकर गुरुद्वारे में सेवा कर रहे थे।

 

सुखबीर बादल को घोषित किया था तनखैया

अकालत तख्त से सुखबीर को तनखैया घोषित किया है। तनखैया घोषित किए जाने के एक दिन बाद उन्होंने स्वर्ण मंदिर के बाहर ‘सेवादार’ के तौर पर काम किया। उन्होंने पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने बर्तन धोए थे। बादल और ढींढसा के गले में छोटे-छोटे बोर्ड लटकाए गए थे जिसमें उनके ‘‘गलत कामों’’ को स्वीकार किया गया था। दोनों नेताओं ने एक घंटे तक ‘सेवादार’ के रूप में काम किया।

 

क्यों सुनाई थी सजा

बता दें कि पंजाब में 2007 से 2017 तक शिरोमणि अकाली दल सरकार की ओर से की गई ‘गलतियों’ के कारण बादल और अन्य नेताओं के लिए ‘तनखैया’ (धार्मिक दंड) की घोषणा करते हुए अकाल तख्त के सिख धर्मगुरु ने सोमवार को वरिष्ठ अकाली नेताओं को ‘सेवादार’ के रूप में सेवा करने, स्वर्ण मंदिर में बर्तन धोने और जूते साफ करने का निर्देश दिया था। आदेश की घोषणा से पहले सुखबीर बादल ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया, जिसमें पंजाब में शिअद के शासन के दौरान 2007 के ईशनिंदा मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को माफ करना भी शामिल था।

 

सुनाई गई है ये सजा

जत्थेदार ने कहा था कि वे एक घंटे तक ‘कीर्तन’ भी सुनेंगे। बीबी जागीर कौर, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सुरजीत सिंह रखड़ा, बिक्रम सिंह मजीठिया, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, चरणजीत सिंह अटवाल और आदेश प्रताप सिंह कैरों सहित अन्य अकाली नेताओं को एक घंटे के लिए स्वर्ण मंदिर में शौचालय साफ करने के लिए कहा गया था। उन्हें पास के गुरुद्वारों में बर्तन साफ करने का भी निर्देश दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button