उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून प्रशासन ने आपदाग्रस्त बटोली गांव को 7 दिन में सड़क से जोड़ा, घरों तक पहुंचने लगे वाहन

देहरादून: जिला प्रशासन ने बरसात थमते ही आपदाग्रस्त क्षेत्र बटोली को केवल 7 दिनों में सड़क से जोड़ दिया है। अब बटोली गांव में वाहन आवागमन सुचारू रूप से हो रहा है। यह कार्य जिला प्रशासन की त्वरित और संवेदनशील प्रतिक्रिया का परिणाम है, जो माननीय मुख्यमंत्री की दिशा-निर्देशों से प्रेरित है।

आपदा प्रबंधन में जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका

सहसपुर ब्लॉक के सुदूरवर्ती बटोली गांव का सड़क संपर्क भारी वर्षा के कारण टूट गया था। जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। अतिवृष्टि के कारण खाई में तब्दील हुए शेरू खाला मार्ग को रातों-रात वैकल्पिक मार्ग बनाकर सुचारू किया गया।

सड़क को बरसात के दौरान 3 महीने तक सुरक्षित और चालू रखने के लिए क्षेत्र में 24×7 मैनपावर और मशीनरी तैनात की गई।

स्थायी समाधान: विद्युत और पेयजल

जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी विद्युत और पेयजल समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के भीतर कर दिया।

विद्युत सुधार कार्य के लिए 2.19 लाख रुपये की धनराशि जारी कर युद्धस्तर पर कार्य किए गए।

पेयजल लाइन का विस्तार कर 3.79 लाख रुपये की राशि जारी की गई।

प्रभावित परिवारों को 4-4 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से तीन महीने का एडवांस सहायता भी वितरित किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

जिलाधिकारी के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने बटोली गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। ग्रामीणों की जाँच और उपचार के साथ ही गर्भवती माताओं और शिशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण नियमित रूप से कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!