New Delhi

देहरादून: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने बजट को बताया ‘स्वागत योग्य’; 3350 करोड़ के आवंटन पर जताई खुशी, अफसरशाही पर उठाए सवाल

देहरादून (1 फरवरी 2026):

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पीर सैयद अशरफ़ हुसैन क़ादरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट का स्वागत किया है। उन्होंने इसे समाज के हर तबके का ख्याल रखने वाला बजट बताया है। हालांकि, उन्होंने सरकारी योजनाओं के जमीन पर उतरने में आ रही बाधाओं और अफसरशाही पर चिंता भी जाहिर की है।

अल्पसंख्यकों के लिए 166 करोड़ की बढ़ोतरी

पीर सैयद अशरफ़ हुसैन क़ादरी ने कहा कि सरकार ने इस बार अल्पसंख्यकों के हितों के लिए 3350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 166 करोड़ रुपये ज्यादा है। यह दर्शाता है कि सरकार का ध्यान अल्पसंख्यक कल्याण पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा, “इस बजट में व्यापार, उद्योग, युवा, खेल और शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों को अलग-अलग बजट देकर देश को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई है। इसमें प्रधानमंत्री के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की झलक मिलती है।”

​’अफसरशाही की लूट-खसोट से नहीं मिल रहा लाभ’

बजट की तारीफ के साथ ही उन्होंने सिस्टम की खामियों पर सरकार का ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अच्छी है, लेकिन अफसरशाही की कथित लूट-खसोट के कारण योजनाएं अल्पसंख्यक समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाती हैं।

​चिंता: इसी वजह से लोगों को लगता है कि सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है।

​मांग: उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह इन बिंदुओं पर ध्यान दे और यह सुनिश्चित करे कि योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के जरूरतमंदों तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!