उत्तराखंडदेहरादून
Trending

देहरादून: राजधानी में फिर चली गोली, जिम से बाहर निकलते युवक की हत्या

देहरादून: राजधानी में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार सुबह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कंपलेक्स में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक जिम से बाहर निकल रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर पर गोली दाग दी। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

सुबह-सुबह हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

तीन दिन पहले भी हुई थी दिनदहाड़े हत्या

गौरतलब है कि इससे पहले 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर एक कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी अर्जुन शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं ने राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा तेज हो गई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!