DEHRADUN: ईद उल-फितर के अवसर पर देहरादून में यातायात प्लान जारी

देहरादून- ईद उल-फितर (रमजान ईद) के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष यातायात प्लान लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन ने सुबह 6:30 बजे से 10:00 बजे तक कुछ मार्गों पर यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की है, जिससे नमाज अदा करने जाने वाले लोगों और अन्य यात्रियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
यातायात डायवर्जन प्लान
-
घंटाघर से बिंदाल जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-
दर्शनलाल चौक और तहसील से बिंदाल जाने वाले वाहन दिलाराम चौक और कैंट मार्ग के जरिए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
-
राजपुर रोड से बिंदाल जाने वाला ट्रैफिक को घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।
-
बल्लूपुर और किशननगर चौक से घंटाघर आने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार कैंट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-
राजपुर क्षेत्र से बिंदाल जाने वाले वाहन दिलाराम चौक और कैंट मार्ग से गुजरेंगे।
-
प्रकाश नगर ईदगाह जाने वाले नमाजियों को घंटाघर से बिंदाल मार्ग में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
यातायात बैरियर प्वाइंट
-
घंटाघर
-
बिंदाल
-
यमुना कॉलोनी
-
अग्रवाल बेकरी
-
धर्मपुर चौक
-
ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा
-
चंद्रबनी चौक
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सहयोग करें ताकि सभी को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके।