उत्तराखंडदेहरादून

Pariksha Pe Charcha – PPC 2026′: 6 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे छात्रों से संवाद, उत्तराखंड के सभी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण; नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर भी देख सकेंगे.

देहरादून (4 फरवरी 2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ (Pariksha Pe Charcha – PPC 2026) का 9वां संस्करण इस बार नए अवतार में नजर आएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (SCERT), उत्तराखंड ने कार्यक्रम के सफल प्रसारण को लेकर प्रदेश भर के शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’: 6 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे छात्रों से संवाद, उत्तराखंड के सभी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण; नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर भी देख सकेंगे

6 फरवरी को सुबह 10 बजे होगा प्रसारण SCERT के अपर निदेशक पद्मेन्द्र सकलानी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 6 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद करेंगे इस बार पीएम मोदी का यह कार्यक्रम कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्रों के लिए केंद्रित रहेगा

नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम पर भी प्रसारण छात्रों तक पहुंच बढ़ाने के लिए इस बार प्रसारण के दायरे को व्यापक किया गया है। दूरदर्शन, रेडियो चैनलों और पीएम ई-विद्या टीवी के अलावा, यह कार्यक्रम पहली बार नेटफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar), अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और फेसबुक-यूट्यूब पर भी लाइव देखा जा सकेगा

स्कूलों के लिए निर्देश: टीवी नहीं है तो किराए पर लें SCERT ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए

यदि किसी स्कूल में टीवी या बिजली की सुविधा नहीं है, तो जनरेटर या किराए पर टीवी लेने की व्यवस्था की जाए

इस खर्च के लिए ‘समग्र शिक्षा’ अभियान के तहत उपलब्ध धनराशि का उपयोग करने की अनुमति दी गई है

दूरदराज के इलाकों में जहां टीवी संभव नहीं है, वहां रेडियो या ट्रांजिस्टर के जरिए छात्रों को पीएम का संदेश सुनाया जाएगा

देहरादून में लगेंगी बड़ी स्क्रीन्स कार्यक्रम को एक जन आंदोलन बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर जिले में एक प्रमुख स्थान पर बड़ी स्क्रीन लगवाएं। राजधानी देहरादून में 5 से 6 प्रमुख स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाने को कहा गया है, ताकि आम जनता और अभिभावक भी इस चर्चा का हिस्सा बन सकें

तनाव कम करना है उद्देश्य ‘परीक्षा पे चर्चा’ का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास भरना और परीक्षा के तनाव को कम कर उसे एक उत्सव की तरह मनाने के लिए प्रेरित करना है इस बार पीएम मोदी का संवाद एक नए प्रारूप में होगा, जहां वे कई अलग-अलग स्थानों से छात्रों से जुड़ेंगे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!