

विभूति जुयाल क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में बुराड़ी, विस्थापित क्षेत्र अठ्ठुरवाला डोईवाला में एक आधी बंद दुकान पर गैस सिलेंडर होने की सूचना प्राप्त होने पर औचक निरीक्षण किया गया l एलपीजी गैस की दुर्गंध आने पर दुकान को खुलवाया गया तो मौके पर व्यवसायिक /धरेलू सिलेंडर पाए गए l मौके पर दुकान संचालक श्री प्रदीप कुमार पुत्र अभिलेख सिंह नि. सरौड़ी जिला कासतगंज यूपी बताया गया l उनके द्वारा चूल्हा आदि रिपेयरिंग का कार्य करना बताया गया l श्री जुयाल द्वारा बताया गया कि जब्त सिलेंडरो को निकटवर्ती एजेंसी अभिनव इंडेन ग्रामीण वितरक अठ्ठरवाला की सुपुर्दगी में सौंपे गए l श्री विभूति जुयाल द्वारा बताया गया कि वर्तमान त्यौहारी सीजन होने के कारण पूर्व की भांति छापेमारी की कार्यवाही की जाती रहेगी l उन्होंने सभी व्यापारिक संस्थानों से भी अपील की गई कि वे अपने प्रतिष्ठान में धरेलु गैस सिलेंडर का दुरुपयोग किसी भी दशा में न करे टीम में मधुबर्तवाल, गोकुल रमोला आदि शामिल रहे डोईवाला बाजार प्रेमनार, भानियावाला आदि स्थानों में निरीक्षण किया गया l उक्त कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी l