मनोरंजन

फ़िल्म बार्बी हुई प्रतिबंधित

21 जुलाई को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म बार्बी दुनिया भर में धूम मचा रही हैं। बार्बी का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। लेकिन अब इसके साथ विवाद जुड़ गया है। कंटेंट की वजह से फिल्म को अलग-अलग वजहों से कई देशों ने अपने यहां प्रतिबंध कर दिया है आईये जानते हैं

ईरान ने इस पर हमेशा के लिए रोक लगाई है। रूस, वियतनाम और फिलीपींस जैसे देशों ने भी फिल्म पर बैन लगा दिया है। पाकिस्तान में यह बैन परमानेंट नहीं हैं वहां के पंजाब सेंसर बोर्ड ने कहा है कि अगर आपत्तजनक कंटेंट हटाए जाते हैं तो वे इसे रिलीज होने देंगे।

हालाँकि, यूएई, मिस्र, कतर, ईरान, सऊदी अरब जैसे अन्य इस्लामिक देशों ने फिल्म पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में वहां हॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीजों पर इस तरह का प्रतिबंध लगना कोई बड़ी बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button