उत्तराखंडदेहरादून

21 नौनी बुआरियो को दिए निशुल्क ब्यूटी टिप्स.

महिला सशक्तिकरण की दिशा में खास प्रयास

देहरादून।

हर महिला में एक खास खूबसूरती और आत्मविश्वास छिपा होता है… बस जरूरत है उसे सही दिशा देने की। कुछ इसी उद्देश्य से उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी और कादंबनी सैलून की ओर से रविवार को एक खास ब्यूटी टिप्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

रविवार को नेहरू कालोनी स्थित कादम्बिनी सैलून में 21 नौनी-बुआरियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस निशुल्क वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय वर्कशॉप में उन्होंने खुद को निखारने के लिए नए ब्यूटी स्किल्स सीखे, साथ ही उन्हें बताया गया कि कैसे वे आत्मनिर्भर बन सकती है। एक खास बात ये कि ये वर्कशॉप बिल्कुल निशुल्क रखी गई थी और इसके लिए कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। यानी सीधी एंट्री के साथ नौनी बुआरियो ने ये सब सीखा। इस मौके पर उत्तराखंड की नौनी सोसायटी की अध्यक्ष नलिनी गोसाईं ने कहा कि सोसाइटी का उद्देश्य जरूरतमंद नौनी बुआरियो की मदद कर उनको आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही कादम्बिनी सैलून की ऑनर मंजुला शर्मा ने कहा कि

खुद को पहचानें, निखारें और आत्मनिर्भर बने, क्योंकि जब महिला सशक्त होती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है। इस मौके पर नौनी बुआरियो को गिफ्ट भी दिए गए। वर्कशॉप में मेकअप आर्टिस्ट इंदिरा, नीलू, नीलम,ज्योतिष कल्पना, सिंगर कृष्णा, साक्षी, निधि, अस्मिता, आकांक्षा, शालू, सुहानी, रुखसाना, अदम्या आदि ने उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!