उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में बदल चुके हैं स्वास्थ्य मंत्री, सरकारी वेबसाइट पर अभी भी लिखा है धन सिंह का नाम!

उत्तराखंड में सुबोध उनियाल बनाए जा चुके हैं स्वास्थ्य मंत्री, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट में अभी भी धन सिंह रावत हैं स्वास्थ्य मंत्री

देहरादून: सरकार डिजिटाइजेशन पर विशेष जोर दे रही है. जिसके तहत विधानसभा और सचिवालय के कामकाज को डिजिटल कर दिया गया है. ताकि, कामों में तेजी और पारदर्शिता आ सके. इसके साथ ही धामी कैबिनेट की बैठक में भी पेपर के बजाय डिजिटल डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. इतना ही नहीं उत्तराखंड के तमाम विभागों के कामकाज को तेजी से डिजिटल पर लाने की कवायद भी की जा रही है. ताकि, फाइलों का बोझ हा कम हो सके, लेकिन डिजिटाइजेशन के इस दौर में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट समय पर अपडेट नहीं हो पाई है.

उत्तराखंड में बदल चुके स्वास्थ्य मंत्री: दरअसल, उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है. जिसके तहत बीती 20 मार्च को धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्री भी शामिल हो गए हैं, जिनको राज्यपाल ने लोकभवन में शपथ भी दिलाई दी है. इसके बाद वर्तमान सरकार के कार्यकाल को चार साल का समय पूरा होने से ठीक 1 दिन पहले यानी 22 मार्च को राज्य सरकार ने मंत्रियों का पोर्टफोलियो भी जारी कर दिया गया है. जारी पोर्टफोलियो में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग हटाकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को सौंप दिया गया है.

स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट में स्वास्थ्य मंत्री बने हुए हैं धन सिंह रावत: विभागों का आवंटन होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने विभाग का चार्ज भी ले लिया और निरीक्षण भी कर लिया. बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर अभी भी स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ही बने हुए हैं. जबकि, वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के चार्ज संभालने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर जानकारी अपडेट करनी चाहिए थी, लेकिन विभागों का आवंटन हुए पांच दिन का समय बीत गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी भी धन सिंह रावत को ही स्वास्थ्य मंत्री माने बैठा हुआ है.

स्वास्थ्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट health.uk.gov.in पर अभी स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ही बने हुए हैं. जबकि, समय- समय पर ऑफिशल वेबसाइट पर तमाम जरूरी दस्तावेजों को अपलोड भी किया जाता है. ऐसे में एक बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जहां एक ओर राज्य सरकार और भारत सरकार डिजिटाइजेशन पर जोर दे रही है. ताकि, फाइलों का मूवमेंट तेज हो सके और कामकाज में भी प्रदर्शित आ सके, लेकिन यहां तो स्वास्थ्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट ही अपडेट नहीं है.

ऐसे में वेबसाइट का अपडेट ना किया जाना, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े कर रहा है. क्योंकि डिजिटाइजेशन के इस दौर में जब किसी को कोई जानकारी या संबंधित विभाग से कोई जानकारी लेनी होती है तो वो सबसे पहले विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर ही विजिट करता है. ताकि, सही जानकारी मिल सके, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट ही स्वास्थ्य मंत्री की सही जानकारी नहीं दे रहा है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!