उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश: लैंडिंग के दौरान हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

केदारनाथ धाम में शनिवार को एक गंभीर हादसा हुआ जब एम्स ऋषिकेश की हेली एम्बुलेंस लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हेलीकॉप्टर मरीज को लेकर ऋषिकेश से केदारनाथ आ रहा था। हादसा केदारनाथ हेलिपैड से लगभग 20 मीटर पहले हुआ। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

 

जानकारी के अनुसार, हादसा हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग के कारण हुआ। हेलिकॉप्टर की टेल बॉन टूटी है, लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ। इस दौरान केवल पायलट ही हेलीकॉप्टर में मौजूद था, जो सुरक्षित है।

यह हेली एम्बुलेंस सेवा, जिसका नाम संजीवनी है, 29 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई थी। यह सेवा एम्स ऋषिकेश और उत्तराखंड सरकार की 50-50 साझेदारी में संचालित हो रही है। 20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश में इस सेवा की शुरुआत की घोषणा की थी।

 

इस दुर्घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पायलट सुरक्षित है और किसी प्रकार की मानवीय हानि नहीं हुई।

गंगोत्री में हालिया हेलीकॉप्टर हादसा याद दिलाता है सुरक्षा की चुनौतियां

यह हादसा आठ मई को गंगोत्री धाम की ओर जा रहे हेलीकॉप्टर दुर्घटना की याद दिलाता है, जिसमें पांच महिलाओं समेत छह लोग मारे गए थे और एक गंभीर रूप से घायल हुआ था। उस हादसे में हेलीकॉप्टर दो भागों में टूट गया था और रेस्क्यू टीम को घने जंगल व 200 मीटर गहरी खाई में जाकर बचाव अभियान चलाना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!