उत्तराखंड

हेल्पेज इण्डिया की ओर से वृद्धाश्रमों में व्हीलचैयर, वॉकर किए गए भेंट

देहरादून:  हेल्पेज इण्डिया की ओर से  देहरादून के के. के. एम. सोसाईटी, प्रेमधाम तथा अखिल भारतीय महिला वृद्धाश्रमों में व्हीलचैयर, वॉकर, ट्रायपॉड और छड़ी जरूरतमंद वृद्धजनों को हेल्पेज इण्डिया की “सुगम्य” परियोजना के  की ओर से भेंट किये गये।   कृष्ण अवतार मिश्रा, राज्य कार्यक्रम प्रबन्धक हेल्पेज इण्डिया ने उक्त वृद्धाश्रमों सर्वे कर वृद्धजनों की पहचान की एवं कार्यक्रम के बारे में अवगत करवाया।  किया। चैतन्य उपाध्याय ने कहा कि भारत में ऐसे बहुत वृद्धजन हैं जिन्हें चलने-फिरने में सहायक उपकरणों की आवश्यकता है ऐसे वृद्धजनों की पहचान करके उनके जीवन को और स्वतन्त्र एवं सक्षम बनाया जा सकता है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सहायक उपकरण बुनियादि काम-काज में महत्वपूर्ण हैं और यह व्यक्ति की क्षमता तथा गुणवता को बढाता है। उन्होंने हेल्पेज इण्डिया के कार्यों की सराहना की तथा कहा कि हमें आशा है कि हेल्पेज इण्डिया भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंदों की सहायता करता रहे। उन्होंने कहा कि हम सभी को निर्बल वर्ग की सहायता के लिए हर समय तत्तपर रहना चाहिए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि उत्तराखण्ड समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही एस. ए.पी.एस.आर.सी. परियोजना के अर्न्तगत देहरादून शहर के प्रत्येक वृद्धाश्रम तथा मलीन बस्तियों में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य सेवा पहुचाई जा रही है।  साथ-ही-साथ फिजियोथैरेपी सेन्टर का संचालन भी किया जा रहा है।  वृद्धजनों की गतीशिलता विकलांगता को आसान किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह योजना वृद्धजनों के लिए कारगर साबित हो रही है।

 

इस दौरान चैतन्य उपाध्याय, राज्य प्रमुख हेल्पेज इण्डिया  झरना कमठान,  (आई.ए.एस.), मुख्य विकास अधिकारी देहरादून,  गौरधन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून,  वैभव बिष्ट, शत्रुधन सिंह, नरेश रावत आदि
उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button