उत्तराखंडऋषिकेश
Trending

एसआरएचयू में ‘हिमोत्सव-2026’ का भव्य आगाज,

गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जौलीग्रांट, देहरादून: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह ‘हिमोत्सव-2026’ का भव्य आगाज हो गया। पहले दिन की शाम भारतीय लोक संस्कृति के रंगों में रंगी नजर आई, जहां गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रमों में प्रतिभागियों के साथ मौजूद छात्र-छात्राएं भी उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए।

कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना, कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, डॉ. विजेंद्र चौहान और डॉ. अशोक देवराड़ी ने संस्थापक स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने गढ़वाली, पंजाबी, गुजराती और हिमाचली गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर उत्सव के माहौल में डूबा नजर आया।

हिमालयन हॉस्पिटल के कलाकारों ने सोलो डांस प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के दत्ता एंड ग्रुप ने ‘देखा तुमको’ गीत पर आकर्षक ग्रुप डांस पेश किया। स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज की डॉली एंड ग्रुप ने राजस्थानी लोकनृत्य ‘घूमर’ की दमदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इसके अलावा स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की मिष्ठी एंड ग्रुप ने साउथ इंडियन गीत पर ग्रुप डांस कर कार्यक्रम में विविधता के रंग भरे। एमबीबीएस की स्तुति एंड ग्रुप ने भी राजस्थानी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं।

सोलो डांस में विजय, संचित, अन्वी, जय, आयुष और संदीप ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. मीना हर्ष, डॉ. ज्योति द्विवेदी, डॉ. अनुराधा कुसुम, डॉ. पियूष राय, डॉ. प्रिया जेपी, अनुपमा मिश्रा, डॉ. सरबजीत सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!