उत्तराखंड

फौजियों के साथ होली का जश्न, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जवानों संग मनाया पर्व

देहरादून, 14 मार्च। रंगों के पर्व होली के अवसर पर उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गढ़ी कैंट में भारतीय सेना के जवानों के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने सैनिकों को मिष्ठान खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उनके साहस और सेवा को नमन किया।

गढ़ी कैंट में जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होली भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, और इसे सैनिकों के साथ मनाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में तैनात जवानों के समर्पण को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। सैनिक सीमाओं पर तैनात रहकर हमें सुरक्षित रखते हैं, इसलिए सरकार और समाज का कर्तव्य है कि वे जवानों का सम्मान करें और उनके साथ त्योहारों की खुशियां साझा करें।

गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हमेशा त्योहारों के अवसर पर सैनिकों के साथ समय बिताते हैं, जो हमारे वीर जवानों का मनोबल बढ़ाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर है।

गढ़ी कैंट में सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी के आगमन पर आभार व्यक्त किया और उनके साथ होली खेली। इस अवसर पर देशभक्ति के गीतों के साथ रंग-गुलाल उड़ाया गया और माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button