विदेश

Breaking News: अमेरिका के हमले में ईरानी युद्धपोत डूबा, श्रीलंका के तट पर 80 नाविकों के शव मिले.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच समुद्र में एक बड़ा सैन्य घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी हमले के बाद ईरान का युद्धपोत IRIS Dena डूब गया। इस घटना के बाद Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र से करीब 80 ईरानी नाविकों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई लोगों को बचा लिया गया।

श्रीलंका ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

श्रीलंका के विदेश मंत्री Vijitha Herath ने संसद में बताया कि बुधवार सुबह करीब 5:08 बजे गाले के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र से एक इमरजेंसी डिस्ट्रेस सिग्नल मिला। यह स्थान Galle से लगभग 40 नॉटिकल मील दूर था।

सिग्नल मिलने के बाद श्रीलंकाई नेवी और एयर फोर्स ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। इस ऑपरेशन में लगभग 30 ईरानी नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि जहाज पर करीब 180 लोगों के सवार होने की जानकारी दी गई थी।

समुद्र में मिले कई शव

बचाव दल को दुर्घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में शव मिले। अब तक करीब 80 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिन्हें गाले के करापितिया अस्पताल में रखा गया है। श्रीलंका के डिप्टी विदेश मंत्री Aruna Hemachandra ने इसकी पुष्टि की।

अमेरिकी पनडुब्बी पर हमले का आरोप

अमेरिका के वॉर सेक्रेटरी Pete Hegseth ने वॉशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक अमेरिकी पनडुब्बी ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से निशाना बनाया। उन्होंने दावा किया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार है जब किसी दुश्मन के जहाज को टॉरपीडो से डुबोया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि डूबा हुआ जहाज ईरान के पूर्व कुद्स फोर्स प्रमुख Qasem Soleimani के नाम पर था, जिन्हें पहले अमेरिकी कार्रवाई में मार गिराया गया था।

भारतीय नौसेना अभ्यास में भी लिया था हिस्सा

बताया जा रहा है कि यह ईरानी युद्धपोत हाल ही में Indian Navy द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास में भी शामिल हुआ था। हालांकि इस पूरे मामले पर भारतीय नौसेना की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

जांच जारी, हमले की पुष्टि नहीं

वहीं श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता Buddhika Sampath ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सिर्फ समुद्र में फंसे लोगों को बचाना थी। उन्होंने मीडिया में आई उस खबर की पुष्टि नहीं की, जिसमें कहा गया था कि जहाज पनडुब्बी के हमले से डूबा।

अधिकारियों के मुताबिक, जहाज के डूबने के असली कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा

क्षेत्र में बढ़ा तनाव

मध्य पूर्व में पहले से चल रहे संघर्ष के बीच इस घटना ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है। श्रीलंका ने इस मामले पर दुख जताते हुए सभी पक्षों से शांतिपूर्ण समाधान की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!