उत्तराखंडनैनीताल

काशीपुर किसान आत्महत्या: हाई कोर्ट से 3 और आरोपियों को मिली राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक; सरकार ने कहा- ‘जमीनी विवाद है वजह’

नैनीताल/काशीपुर (2 फरवरी 2026): नैनीताल हाई कोर्ट ने काशीपुर के चर्चित किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में तीन और आरोपियों को बड़ी राहत दी है। अवकाशकालीन न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी जगवीर सिंह, मोहित कुमार चौहान और एक अन्य की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि ये सभी जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि मुख्य आरोपी और अन्य लोगों की गिरफ्तारी पर कोर्ट पहले ही रोक लगा चुका है, इसलिए समानता के आधार पर उन्हें भी राहत मिलनी चाहिए। कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार करते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाई और सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करने का फैसला किया।

सरकार का पक्ष: ‘गंभीरता से हो रही जांच’ सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि यह पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। सरकार ने इस केस को बेहद गंभीरता से लिया है। मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।

काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह ने 10-11 जनवरी की रात हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित एक होटल में आत्महत्या कर ली थी।सुसाइड से पहले लाइव: मौत को गले लगाने से पहले सुखवंत ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना दर्द बयां किया था।  उन्होंने आरोप लगाया था कि जमीन के मामले में उनके साथ 4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस से बार-बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टा उन्हें डराया-धमकाया गया। इसी हताशा में उन्होंने यह कदम उठाया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!