केशव मित्तल बने JEE Mains 2025 में देहरादून टॉपर, ALLEN के 26 छात्रों ने हासिल की 99+ परसेंटाइल

देहरादून: जेईई मेन्स 2025 के नतीजों में देहरादून के होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ALLEN करियर इंस्टीट्यूट देहरादून के छात्र केशव मित्तल ने 99.9753082 परसेंटाइल के साथ देहरादून टॉपर का खिताब अपने नाम किया। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 468 प्राप्त हुई है। केशव भविष्य में आईआईटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं।
संस्थान द्वारा शनिवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी साझा की गई। ALLEN देहरादून सेंटर के हेड विनय माकिन ने बताया कि इस साल JEE Mains दो चरणों में आयोजित हुई, जिसमें करीब 15.39 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। 19 अप्रैल को घोषित हुए नतीजों में 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने JEE Advanced के लिए क्वालिफाई किया है।
ALLEN देहरादून से कुल 26 छात्रों ने 99 या उससे अधिक परसेंटाइल प्राप्त कर संस्थान की सफलता में नया आयाम जोड़ा है। इनमें शौर्य अग्रवाल (99.9450409), आदित्य त्यागी (99.8582729), दिव्यांश रावत (99.8439406) जैसे प्रतिभावान नाम शामिल हैं।
विनय माकिन ने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का मूल मंत्र बताया। गणित विशेषज्ञ नित्यानंद मिश्रा ने कहा कि ये छात्र रट्टा मारने के बजाय रचनात्मक सोच में विश्वास रखते हैं।
इस अवसर पर संस्थान में एक भव्य रिज़ल्ट सेलिब्रेशन का आयोजन भी किया गया। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर केक काटा और इस उपलब्धि का जश्न मनाया। अभिभावकों ने ALLEN फैकल्टी का आभार व्यक्त किया।
देहरादून के टॉप स्कोरर (ALLEN देहरादून):
1. केशव मित्तल 99.9753082
2.शौर्य अग्रवाल 99.9450409
3.आदित्य त्यागी 99.858729
4. दिव्यांशु रावत 99.8439406
5 आदित्य अग्रवाल 99.8396813
6 आदित्य नारायण गौड़ 99.8010647
7 कुशाग्र पंत 99.7665028
8 अथर्व राज सिंह 99.6925846
9 निखिल यादव 99.6479855
10. शौर्य प्रताप सिंह कठैत 99.6396187
11 .ईशान गुप्ता 99.6320572
12. अक्षत सिंह 99.6185182
13. अभिनव नैनवाल 99.6080909
14 प्रत्यक्ष सेमवाल 99.58659
15 अजितेश सिंह 99.5393911
16 आरुष गुप्ता 99.52625
17 एस श्याम सुंदर 99.4774907
18 वत्सल डंगवाल 99.4589253
19 आदित्य वर्मा 99.4475189
20 उत्कर्ष बेलवाल 99.4087643
21 विशाल श्रीवास्तव 99.3389897
22 रिषभ 99.3293156
23 ईशान गुप्ता 99.272467
24 सारांश मित्तल 99.1413643
25 आदित्य तिवारी 99.0716128
26 दिव्यांश वर्मा 99.0286156