उत्तराखंडपौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार विवाद: बुजुर्ग को बचाने वाले ‘मोहम्मद दीपक’ के सिर पर 2 लाख का इनाम; बिहार से मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज.

कोटद्वार/देहरादून (9 फरवरी 2026): उत्तराखंड के कोटद्वार में इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले जिम ट्रेनर दीपक कुमार जिन्हें लोग अब ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से भी जानते हैं,की जान पर खतरा मंडरा रहा है। एक विशेष समुदाय के बुजुर्ग दुकानदार को भीड़ से बचाने वाले दीपक को अब सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हद तो तब हो गई जब उनके सिर पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया।

mohammad deepak uttarakhand

बिहार के युवक ने दी धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस दीपक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें खुलेआम धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान: प्रारंभिक जांच में धमकी देने वाले आरोपी की पहचान राजा उत्कर्ष, निवासी मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस उसकी डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।

जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने डीजीपी से मांगी सुरक्षा दीपक की सुरक्षा को लेकर जमीअत उलेमा-ए-हिंद (उत्तराखंड) ने भी चिंता जताई है। संगठन के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर दीपक को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पत्र में कहा: “दीपक कुमार ने 26 जनवरी को एक मुस्लिम दुकानदार पर हुए हमले के दौरान बीच-बचाव कर इंसानियत का फर्ज निभाया था। ऐसे नागरिक को निशाना बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है जिसने हिंसा के खिलाफ खड़े होकर सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया।”

जिम में तोड़फोड़ की कोशिश पत्र में यह भी खुलासा किया गया है कि 31 जनवरी को देहरादून और हरिद्वार से बड़ी संख्या में कुछ लोग कोटद्वार पहुंचे थे और उन्होंने दीपक कुमार के जिम में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया था। जमीअत के उपाध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद कासमी ने मांग की है कि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि इससे देवभूमि की शांत छवि धूमिल हो रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!