# News Bulletin Live > Top Uttarakhand News Portal ## Posts - [हरीश रावत के रोड शो पर गरमाई सियासत, भाजपा ने उठाए सवाल; चमोली बोले- आखिर किसे ताकत दिखा रहे हैं हरदा?](https://newsbulletinlive.com/politics-heats-up-over-harish-rawats-roadshow-bjp-raises-questions-chamoli-asks-who-exactly-is-harda-trying-to-show-his-strength-to/): पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के उत्तराखंड लौटने के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ गई है। रावत के स्वागत में प्रस्तावित रोड शो को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने इस कार्यक्रम को महज स्वागत तक सीमित न मानते हुए इसके राजनीतिक मायने पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने रावत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ इस्तीफे की पेशकश और दूसरी तरफ जोरदार स्वागत का कार्यक्रम—इन दोनों घटनाक्रमों को एक साथ देखा जाना चाहिए। उनका आरोप है कि रोड शो के जरिए रावत … - [उत्तराखंड में पैदल चलना हुआ जोखिम भरा, सड़कों पर बढ़ता हादसों का ग्राफ](https://newsbulletinlive.com/encroachment-on-footpaths-and-speeding-vehicles-have-become-a-menace-for-pedestrians-data-reveals-a-worrying-situation/): देहरादून: उत्तराखंड की सड़कों पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। राज्य में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों में पैदल चलने वाले राहगीरों के हताहत होने की दर चिंताजनक रूप से बढ़ी है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, इस साल के शुरुआती सात महीनों के भीतर प्रदेश भर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पैदल चल रहे 150 से अधिक लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों के विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि कुल हादसों में वाहनों की आपसी भिड़ंत के बाद पैदल राहगीरों के शिकार होने के मामले दूसरे स्थान पर … - [बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा](https://newsbulletinlive.com/chief-minister-offers-prayers-at-badrinath-dham-and-reviews-master-plan-works/): बदरीनाथ धाम : ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना पश्चात बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा समिति पदाधिकारियों ने मुख्य मंत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया इस अवसर पर बीकेटीसी सलाहकार माधव सेमवाल, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ सहित मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी तथा श्रद्धलु मौजूद रहे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों … - [नगर निगम देहरादून द्वारा एबीसी सेंटर एवं गौ सदन का औचक निरीक्षण](https://newsbulletinlive.com/surprise-inspection-of-the-abc-centre-and-gau-sadan-by-the-dehradun-municipal-corporation/): देहरादून।नगर निगम देहरादून में नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के क्रम में शहर में पशु कल्याण, आवारा पशु नियंत्रण तथा गौ संवर्धन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केदारपुर स्थित एबीसी (Animal Birth Control) सेंटर एवं गौ सदन का औचक मुआयना एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा केंद्र पर उपलब्ध संसाधनों, पंजिकाओं के रख-रखाव, डिजिटल डेटा प्रबंधन तथा चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान एबीसी सेंटर में स्थापित दवाइयों की स्टॉक बुक तथा औषधि पंजिका (Medicine Register) की गहन जांच की गई। जांच … - [हरिद्वार में युवक को निशाना बनाने पहुंचे हमलावरों ने लिव-इन पार्टनर को मारी गोली, एम्स रेफर](https://newsbulletinlive.com/attackers-targeting-a-young-man-in-haridwar-shot-his-live-in-partner-she-has-been-referred-to-aiims/): हरिद्वार: शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर स्थित वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार देर रात गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। यहां एक युवक को निशाना बनाने पहुंचे हमलावरों ने गोली चला दी। इसी दौरान युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती सामने आ गई और गोली उसके बाजू में जा लगी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवती राजीव … - [​टनकपुर में राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में स्टॉकिंग व साइबर स्टॉकिंग रोकथाम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित](https://newsbulletinlive.com/a-one-day-training-workshop-on-the-prevention-of-stalking-and-cyber-stalking-was-organized-in-tanakpur-under-the-joint-aegis-of-the-national-and-state-commissions-for-women/): ​टनकपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा आज डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, टनकपुर जनपद चम्पावत के सभागार में स्टॉकिंग एवं साइबर स्टॉकिंग से रोकथाम सम्बन्धी जागरूकता कार्यशाला विषयक एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कल्पना आर्य द्वारा किया गया। ​कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यशाला नहीं, बल्कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और डिजिटल स्वाभिमान का जनसंकल्प है। उन्होंने … - [तकनीकी विश्वविद्यालय में निदेशक भर्ती की बदली व्यवस्था पर सवाल, Deputation-only नियम का आधार क्या?](https://newsbulletinlive.com/questions-raised-over-the-revised-system-for-director-recruitment-at-the-technical-university-what-is-the-basis-for-the-deputation-only-rule/): देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के परिसर संस्थानों में निदेशक पदों की भर्ती को लेकर जारी वर्ष 2026 के विज्ञापन ने भर्ती प्रक्रिया के नियमों और पात्रता के स्वरूप पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जारी विज्ञापन में निदेशक पदों को ‘On Deputation Basis’ पर भरे जाने की व्यवस्था की गई है। इसके आधार पर 25 सितंबर 2026 को साक्षात्कार प्रस्तावित हैं। मामले में मुख्य सवाल यह है कि निदेशक पद की भर्ती को केवल Deputation के आधार पर करने का प्रावधान विश्वविद्यालय के किस लागू नियम, Regulation अथवा सक्षम स्वीकृति के तहत किया गया है। VMSB उत्तराखंड … - [नगर निगम देहरादून में विभिन्न विकासात्मक प्रस्तावों का प्रस्तुतीकरण](https://newsbulletinlive.com/presentation-of-various-development-proposals-at-the-dehradun-municipal-corporation/): देहरादून: नगर निगम देहरादून में नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में शहर के समग्र, सतत एवं नागरिक-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विकासात्मक प्रस्तावों का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान नगर निगम क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रस्तुतीकरण में प्रमुख रूप से वॉटर कंजर्वेशन पार्क (Water Conservation Park) विकसित किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। प्रस्तावित पार्क के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण, जल संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा आमजन में जल संरक्षण के … - [नैनीताल के ज्योलीकोट में दूषित पानी से हाहाकार: शुरुआती जांच में सभी 9 सैंपल फेल, 3 की मौत और 250 से ज्यादा बीमार](https://newsbulletinlive.com/crisis-over-contaminated-water-in-jyolikot-nainital-all-9-samples-fail-initial-tests-3-dead-and-over-250-ill/): देहरादून: नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में फैले जलजनित रोग और स्वास्थ्य संकट के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शुरुआती जांच रिपोर्ट में क्षेत्र के नौ प्रमुख स्थानों से लिए गए पानी के सभी नौ सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। प्रयोगशाला रिपोर्ट के अनुसार, पेयजल के इन नमूनों में इंसानी और जानवरों के अपशिष्ट से उत्पन्न होने वाले खतरनाक बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि आपूर्ति किया जा रहा पानी मानव उपभोग के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं था। इस दूषित पानी के सेवन से अब तक … - [विधायक निधि खर्च में पिछड़ रहे पर्वतीय क्षेत्र, मैदानी इलाकों और विपक्ष के विधायकों की रफ्तार तेज](https://newsbulletinlive.com/hilly-regions-lag-behind-in-mla-fund-utilization-pace-is-faster-in-plains-and-among-opposition-mlas/): देहरादून: उत्तराखंड में विधायकों को अपने क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए मिलने वाली ‘विधायक निधि’ के इस्तेमाल में भारी असमानता देखने को मिल रही है। राज्य के गठन के मूल उद्देश्य यानी पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के दावों के बीच आंकड़े एक अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं। प्रदेश में उपलब्ध कुल 1,664 करोड़ रुपये की विधायक निधि में से अब तक केवल 1,091 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए हैं। इसका सीधा अर्थ है कि कुल बजट का करीब 34 प्रतिशत हिस्सा यानी 572 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अभी भी बिना इस्तेमाल के अटकी हुई … - [उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, सीधे खाते में आएगी राशि](https://newsbulletinlive.com/students-in-classes-10-and-12-of-government-schools-in-uttarakhand-will-receive-financial-assistance-for-tablets-the-amount-will-be-credited-directly-to-their-accounts/): देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। प्रदेश सरकार अब इन छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए सीधे उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को डिजिटल माध्यमों से जोड़ना और राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक जरूरतों के अनुकूल बनाना है। यह घोषणा राजधानी देहरादून में आयोजित ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम के दौरान की गई। इस राज्यव्यापी अभियान में प्रदेश भर के 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने … - [दर्शकों के दिल को झकझोर गई 'सैयारा'](https://newsbulletinlive.com/saiyara-stirred-the-hearts-of-the-audience/):   देहरादून , 18 सितंबर । महिला सशक्तीकरण के प्रभावी संदेश के साथ जूही बब्बर सोनी ने शुक्रवार को मंच पर जो प्रस्तुति दी, वह दर्शकों के दिलों में उतर गई। विद लव आपकी सैयारा नाटक के प्रभावी मंचन ने दर्शकों को गुदगुदाया भी, झकझोरा भी और समाज में महिलाओं की स्थिति से जुड़ी विभिन्न बातों पर सोचने को मजबूर भी किया। शुक्रवार को सर्वे चौक के समीप स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग और दून विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम को आयोजित किया था। नादिरा जहीर बब्बर की परिकल्पना और जूही बब्बर सोनी के लिखित, निर्देशित व अभिनीत … - [कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर](https://newsbulletinlive.com/from-a-garbage-dump-to-a-nainital-like-feel-dhamis-vision-has-transformed-the-face-of-the-miyanwala-pond/):   देहरादून के मियांवाला में कभी जिस जगह पर गंदगी, कूड़े के ढेर और जंगली झाड़ियों का कब्जा था, आज वही जगह लोगों के लिए सुकून, सेहत और मनोरंजन का नया ठिकाना बन गई है। जिस पुराने जौहड़ की भूमि लंबे समय से उपेक्षित पड़ी थी, वहां अब करीब 8 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ लोगों को आकर्षित कर रहा है। खास बात यह है कि विकास की दौड़ में पुराने जलस्रोत को मिटाने के बजाय उसके मूल स्वरूप को बचाते हुए उसके आसपास आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने … - [डेंगू व मलेरिया रोकथाम तथा कचरा प्रबंधन को लेकर नगर निगम का सख्त रुख](https://newsbulletinlive.com/municipal-corporation-takes-a-strict-stance-on-dengue-and-malaria-prevention-and-waste-management/): देहरादून: नगर निगम देहरादून में नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य अनुभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा डेंगू व मलेरिया जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु जारी प्रयासों की समीक्षा करना और अग्रिम रणनीति तय करना रहा। बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि मानसून काल में विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव के कारण डेंगू लार्वा व मच्छरों के पनपने की प्रबल संभावना बनी रहती है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इस पर अंकुश लगाने के लिए नगर आयुक्त ने … - [बिना 'जियो-टैगिंग' नहीं बनेगा घर: उत्तराखंड में PM आवास 2.0 के तहत 1647 मकान मंजूर](https://newsbulletinlive.com/urban-poor-in-devbhoomi-to-get-permanent-housing-geo-tagging-made-mandatory-for-transparency-and-the-state-government-has-issued-directives-to-commence-construction-work-soon/): देहरादून: उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले बेघर और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) के अंतर्गत उत्तराखंड के लिए 1,647 नए पक्के आवासों को मंजूरी दे दी है। इस सौगात के बाद प्रदेश के सैकड़ों पात्र परिवारों का अपना पक्का घर होने का सपना अब जल्द ही साकार होने जा रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवारों को सुरक्षित, टिकाऊ और सर्वसुविधा युक्त छत उपलब्ध कराना है। उत्तराखंड के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग (DIPR) और … - [डिजिटल नक्शे पर दिखेंगी पहाड़ों की पगडंडियां: उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग शुरू, CM धामी ने दल को दिखाई हरी झंडी](https://newsbulletinlive.com/mountain-trails-to-appear-on-digital-maps-gps-gis-mapping-of-100-trekking-routes-in-uttarakhand-begins-cm-dhami-flags-off-the-team/): देहरादून: उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और दुर्गम पहाड़ियों पर जाने वाले ट्रेकर्स की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक एवं वैज्ञानिक पहल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार (18 सितंबर) को देहरादून स्थित अपने कैंप कार्यालय से प्रदेश के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए विशेष अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) द्वारा गठित यह विशेषज्ञ दल राज्य के चुनिंदा 100 प्रमुख ट्रेकिंग और हाइकिंग मार्गों का स्थलीय दौरा कर उनका विस्तृत … - [अभिषेक का 'महा-तूफान': 30 गेंदों में जड़ा ऐतिहासिक शतक, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त](https://newsbulletinlive.com/abhisheks-mega-storm-smashes-historic-century-off-30-balls-shatters-rohit-sharmas-biggest-record/): नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में बल्ले से ऐसा तांडव मचाया, जिसने क्रिकेट इतिहास के पन्नों को फिर से लिखने पर मजबूर कर दिया। बाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज ने अफगानी गेंदबाजों के परखच्चे उड़ाते हुए महज 34 गेंदों में 108 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। अभिषेक ने अपनी शतकीय पारी में 102 रन केवल बाउंड्री (चौके और छक्कों) के जरिए ही बटोरे। उन्होंने महज 30 गेंदों में … - [अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात ASI हरजीत सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या; CM मान ने ₹2 करोड़ की सहायता का किया ऐलान](https://newsbulletinlive.com/asi-harjit-singh-shot-dead-while-on-duty-in-amritsar-cm-mann-announces-%e2%82%b92-crore-in-aid/): देहरादून: पंजाब में अपराधियों के बेखौफ हौसलों का एक सनसनीखेज मामला सीमावर्ती शहर अमृतसर से सामने आया है। यहाँ अपराधियों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) हरजीत सिंह को सरेआम गोलियों से भून दिया। इस दुस्साहसिक वारदात ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात शुक्रवार तड़के करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुई। थाना गेट हकीमा इलाके में स्थित भगतांवाला अनाज मंडी (दाना मंडी) के गेट नंबर 2 के पास एएसआई हरजीत सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर पीसीआर ड्यूटी (रात … - [निठारी कांड: सुप्रीम कोर्ट से बरी हुए सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की खुदकुशी, चाय के खोखे से लटका मिला शव](https://newsbulletinlive.com/nithari-case-surendra-koli-acquitted-by-the-supreme-court-commits-suicide-in-haridwar-body-found-hanging-from-a-tea-stall/): हरिद्वार: देश के सबसे चर्चित और खौफनाक ‘निठारी हत्याकांड’ का मुख्य आरोपी रहा सुरेंद्र कोली अब इस दुनिया में नहीं रहा। करीब 19 वर्षों तक जेल की सलाखों के पीछे बिताने और नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से पूरी तरह दोषमुक्त होने के बाद, उसने धार्मिक नगरी हरिद्वार में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव भूपतवाला क्षेत्र स्थित एक चाय के खोखे में रस्सी के फंदे से लटका मिलने से स्थानीय पुलिस प्रशासन और खुफिया विभागों में हड़कंप मच गया। ​जानकारी के अनुसार, शीर्ष अदालत से बरी होने के बाद सुरेंद्र कोली अपनी पहचान छिपाकर पिछले … - [एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जी भर्ती रैकेट का पर्दाफाश, ऋषिकेश परिसर के भीतर से चल रहा था ठगी का खेल](https://newsbulletinlive.com/fake-recruitment-racket-promising-jobs-at-aiims-kichha-busted-fraud-scheme-was-being-operated-from-within-the-rishikesh-campus/): देहरादून: ऋषिकेश एम्स के अंतर्गत निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि फर्जी नियुक्ति का यह पूरा गोरखधंधा किसी बाहरी स्थान से नहीं, बल्कि एम्स ऋषिकेश परिसर के भीतर से ही संचालित किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एम्स के प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह की तहरीर पर ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल पांचों आरोपियों—सुब्रत बछाड़, … - [ब्रिक्स सम्मेलन से उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर कृषि तक खुलेंगे नए अवसर](https://newsbulletinlive.com/brics-summit-to-give-new-momentum-to-uttarakhands-development-new-opportunities-to-open-up-across-sectors-from-infrastructure-to-agriculture/): देहरादून: नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश और राज्यों के गौरव के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक आयोजन से उत्तराखंड जैसे हिमालयी और पर्वतीय राज्यों के सर्वांगीण विकास को एक नई दिशा मिलेगी। सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स के ‘न्यू डेवलपमेंट बैंक’ (NDB) के माध्यम से होने वाले समझौतों से राज्य में सड़कों, बुनियादी ढांचे और सतत विकास (सस्टेनेबल) परियोजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर फंडिंग मिलने का रास्ता आसान होगा। इसके अलावा, भौगोलिक रूप से संवेदनशील पहाड़ी राज्यों को आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक … - [मयूर विहार के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर](https://newsbulletinlive.com/panic-ensues-following-a-bomb-threat-to-a-school-in-mayur-vihar-police-and-fire-teams-are-at-the-scene/): नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज़-1 स्थित बलराम पब्लिक स्कूल को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं और मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नियंत्रण कक्ष को सुबह लगभग 8:40 बजे स्कूल परिसर में बम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। एहतियात के तौर पर तुरंत सुरक्षा प्रतिक्रिया शुरू की गई और बच्चों तथा कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए गए। धमकी की खबर … - [देहरादून में म्यूल खातों से बड़ी साइबर ठगी, आधा दर्जन एटीएम से निकाले लाखों रुपये](https://newsbulletinlive.com/major-cyber-fraud-involving-mule-accounts-in-dehradun-lakhs-of-rupees-withdrawn-from-half-a-dozen-atms/): देहरादून: देहरादून शहर में साइबर अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने विभिन्न बैंकों के एटीएम से 5.61 लाख रुपये से अधिक की अवैध निकासी कर ली। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियानों के बावजूद साइबर ठग नए-नए हथकंडों का इस्तेमाल कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस ताजा मामले में अपराधियों ने शहर के कई प्रमुख इलाकों को एक साथ अपना निशाना बनाया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने करनपुर, ईसी रोड, राजपुर रोड, दर्शन लाल चौक, सर्कुलर रोड और 5th क्रॉस रोड स्थित एटीएम से कई किस्तों में … - [ऋषिकेश में गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस](https://newsbulletinlive.com/sensation-prevails-in-rishikesh-after-the-bodies-of-two-newborn-baby-girls-are-found-on-the-banks-of-the-ganges-police-have-launched-an-investigation/): देहरादून: ऋषिकेश में गंगा नदी के तट पर दो अलग-अलग स्थानों से नवजात बच्चियों के शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है। पहला मामला नाव घाट के पास का है, जहां लगभग 10 महीने की एक बच्ची का शव पानी से बरामद हुआ। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की किसी कारणवश मृत्यु होने के बाद परिजनों ने … - [प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना](https://newsbulletinlive.com/special-prayers-offered-at-badrinath-and-kedarnath-shrines-on-prime-minister-narendra-modis-birthday/): बदरीनाथ धाम/ केदारनाथ धाम/ ऋषिकेश / देहरादून:17 सितंबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस आज गुरुवार, 17 सितंबर को पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू हो गया है। इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आज अपराह्न यमकेश्वर स्थिति भाजपा मंडल स्वर्गाश्रम में आयोजित गंगा आरती में शामिल हुए … - [आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें](https://newsbulletinlive.com/speaking-at-the-aashirwad-ka-diya-event-cabinet-minister-ganesh-joshi-urged-everyone-to-pledge-themselves-to-service-and-nation-building-on-prime-minister-modis-birthday/):     देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को ’‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अंतर्गत ’’आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अभियान के प्रथम दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हाथीबड़कला स्थित कैम्प कार्यालय एवं गुनियालगांव तथा सैनिक कल्याण विभाग द्वारा नयागांव में पूर्व सैनिकों के साथ दीप प्रज्जवलन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का … - [हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण](https://newsbulletinlive.com/chants-hailing-goddess-yamuna-echoed-in-haripur-kalsi-chief-minister-dhami-unveiled-the-idol-of-goddess-yamuna-and-inaugurated-harighat/):     मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कालसी पहुंचकर क्षेत्र को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास की महत्वपूर्ण सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण, हरिघाट का लोकार्पण तथा माँ यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर माँ यमुना के पावन तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ यमुना आरती का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी साधु-संतों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के साथ यमुना आरती में श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन से कालसी का यमुना तट आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री … - [विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर यूपीसीएल में विधिवत पूजा-अर्चना"](https://newsbulletinlive.com/ritualistic-worship-held-at-upcl-on-the-occasion-of-vishwakarma-diwas/): विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर यूपीसीएल के मुख्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल श्री पीसी ध्यानी ने पूजा-अर्चना में सम्मिलित होकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया तथा निगम की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था के लिए प्रार्थना की।   प्रबन्ध निदेशक पी.सी ध्यानी ने विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। विद्युत क्षेत्र में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तकनीकी दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को … - [बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारीः जिलाधिकारी](https://newsbulletinlive.com/officials-must-accelerate-child-protection-and-rehabilitation-efforts-district-magistrate/): देहरादून: जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई, देहरादून डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार में देर  शाम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (DCWPC), बाल कल्याण समिति (CWC), चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/इंटेंसिव केयर सेंटर, साधु राम इंटर कॉलेज की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण, पुनर्वास, दत्तक ग्रहण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में बच्चे के सर्वोत्तम हित, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बाल संरक्षण से जुड़े सभी विभाग एवं संस्थाएं आपसी … - [विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा पंडाल, भोजपुरी कलाकारों के भजनों ने बांधा समां](https://newsbulletinlive.com/the-pandal-resounded-with-chants-of-vishwakarma-hymns-by-bhojpuri-artists-enthralled-the-audience/): देहरादून। बिहारी महासभा उत्तराखंड, देहरादून द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजनोत्सव इस बार भक्ति और भोजपुरी की मिट्टी की खुशबू से सराबोर रहा। हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में सजा भव्य पंडाल देर शाम तक “जय श्री विश्वकर्मा” के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिहार से विशेष रूप से बुलाए गए भोजपुरी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भव्य जागरण रहा। उल्लेखनीय है कि बिहारी महासभा पिछले 20 वर्षों से देहरादून में सामाजिक स्तर पर जन-जागरण कर रही है। महासभा द्वारा उत्तराखंड की धरती पर समाज के सहयोग से बिहार की संस्कृति को बचाए रखने के लिए लगातार कई प्रयास किए गए … - [जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन](https://newsbulletinlive.com/conclusion-of-the-two-day-training-program-for-the-second-phase-of-census-2027/): देहरादून।जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रशिक्षण के दूसरे दिन दिनांक बुधवार को नगर निगम मीटिंग हॉल में उत्तराखंड जनगणना निदेशक ईवाआशीष श्रीवास्तव द्वारा सभी चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि जनगणना में जो डाटा इकट्ठा होता है वह एक धरोहर के समान होता है और उसी के आधार पर देश की योजनाएं तैयार होती है। जनगणना का कार्य वर्ष 1881 से निरंतर चल रहा है जो वर्तमान में प्रथम बार डिजिटल आधार पर किया जा रहा है प्रशिक्षण में उपस्थित जिला जनगणना अधिकारी /जिला अधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान के द्वारा भी … - [अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण](https://newsbulletinlive.com/major-crackdown-by-mdda-on-illegal-plotting-and-construction-sealing-at-three-locations-demolition-at-two/): देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में डोईवाला क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, जबकि ऋषिकेश के विस्थापित क्षेत्र में तीन अवैध निर्माणों को सील किया गया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। एमडीडीए के अनुसार, प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग की लगातार निगरानी की जा रही है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित … - [मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई हेमंत द्विवेदी](https://newsbulletinlive.com/special-prayers-were-offered-at-the-badrinath-and-kedarnath-shrines-on-the-occasion-of-chief-minister-pushkar-singh-dhamis-birthday-hemant-dwivedi/): प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार प्रात: को  बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाभिषेक तथा  केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई।  बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी । शाम को विभिन्न स्थानों पर आशीर्वाद दीप भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के गृह क्षेत्र यमकेश्वर स्थित पौराणिक  यमकेश्वर महादेव शिव मंदिर में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर विशेष पूजा-अर्चना की गयी। भगवान शिव का जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री … - [उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की बोर्ड बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, 13 जनपदों के लिए नई कार्ययोजना तैयार](https://newsbulletinlive.com/key-decisions-taken-at-the-uttarakhand-state-womens-commission-board-meeting-new-action-plan-prepared-for-13-districts/): देहरादून, 16 सितम्बर 2026। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की वित्तीय वर्ष 2026–27 की प्रथम बोर्ड बैठक निदेशालय, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, देहरादून में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में महिला सुरक्षा, अधिकार संरक्षण, जनजागरूकता, आयोग की कार्यप्रणाली के सुदृढ़ीकरण तथा आगामी वर्ष की व्यापक कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण को राष्ट्रीय विकास का आधार बनाया गया है, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह … - [दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी](https://newsbulletinlive.com/chief-minister-pushkar-singh-dhami-arrived-to-celebrate-his-birthday-with-differently-abled-children/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री बच्चों से बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ मिले। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। इस दौरान पूरा वातावरण आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व से भरा रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों … - [उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का जश्न 'जागर संरक्षण दिवस' पर 17 लोक कलाकारों को मिलेगा 'राज्य वाद्ययंत्र सम्मान-2026'](https://newsbulletinlive.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95/): देहरादून: उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और विलुप्त होती पर्वतीय विधाओं को सहेजने के लिए आगामी 17 सितंबर को राजधानी देहरादून में भव्य ‘जागर संरक्षण दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है। एक सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के सुदूर ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों से आए 17 प्रख्यात लोक कलाकारों को प्रतिष्ठित ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान-2026’ से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 5 वरिष्ठ अधिकारियों को ‘डांडी-कांठी रत्न सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम गुरुवार शाम 5 बजे से हरिद्वार बाईपास रोड स्थित संस्कृति विभाग … - [उत्तराखंड के संगीतमय इतिहास को 'डिजिटल अमरता' ग्रामोफोन के सुनहरे दौर के 46 दुर्लभ लोकगीत होंगे संरक्षित](https://newsbulletinlive.com/digital-immortality-for-uttarakhands-musical-history-46-rare-folk-songs-from-the-golden-era-of-gramophones-to-be-preserved/): देहरादून: ‘बेड़ू पाको बारोमासा, नारेणा काफल पाको चैता…’ यह सिर्फ एक लोकगीत नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान की सबसे बुलंद आवाज है। साल 1952 के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों से लेकर देश के प्रतिष्ठित सैन्य आयोजनों और तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद से लेकर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू तक को अपनी धुन पर झुमाने वाला यह कालजयी गीत अब अपने सबसे मौलिक रूप में भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित होने जा रहा है। किसी दौर में काले रंग की भारी-भरकम ‘शेलैक डिस्क’ (तवा रिकॉर्ड) पर रिकॉर्ड किए गए ये गीत केवल संगीत का माध्यम नहीं, बल्कि उत्तराखंड के सामाजिक और … - [अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त](https://newsbulletinlive.com/mdda-cracks-down-on-illegal-plotting-five-bighas-of-unauthorized-plots-demolished-in-jhajhra/):   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण ने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों और प्लॉटिंग से संबंधित मामलों की लगातार निगरानी कर रही हैं। वर्ष 2026 के शुरुआती आठ महीनों में एमडीडीए द्वारा अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण की कार्रवाई केवल छोटे स्तर के निर्माणों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वाली बड़ी इमारतों और व्यावसायिक निर्माणों … - [33 लाख की लीज वाली दुकान का मामला ,बकाया नहीं चुकाने पर निगम करेगा कार्रवाई](https://newsbulletinlive.com/case-regarding-shop-with-%e2%82%b933-lakh-lease-corporation-to-take-action-over-non-payment-of-dues/): देहरादून। दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला में प्रकाशित ‘‘33 लाख में लीज पर ली गई दुकान तीन बार बिक गई’’ खबर के बाद नगर निगम को प्राप्त विभागीय आख्या के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त के अनुमोदन के बाद 5 सितंबर को भूमि अनुभाग की ओर से मौ. यूनूस पुत्र स्व. अब्दुल रहमान, निवासी 70 घोसी गली को अंतिम नोटिस जारी किया गया था। इसमें उन्हें 28 लाख 84 हजार 315 रुपये की अवशेष धनराशि तीन दिन के भीतर निगम कोष में जमा करने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस जारी होने के 11 दिन बाद … - [इंजीनियर्स डे पर यूपीसीएल में तकनीकी उत्कृष्टता, नवाचार और एकजुटता का संदेश"](https://newsbulletinlive.com/message-of-technical-excellence-innovation-and-unity-at-upcl-on-engineers-day/): भारत रत्न एवं महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती के अवसर पर आज इंजीनियर्स डे के उपलक्ष्य में यूपीसीएल के कॉन्फ्रेस हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूपीसीएल के निदेशक (वितरण एवं परियोजना), निदेशक (वित्त), अधिशासी निदेशक  एवं अधिशासी निदेशक (तकनीकी) उपस्थित रहे तथा यूपीसीएल व पिटकुल के मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं व वरिष्ठ अधिकारिगणों ने भी प्रतिभाग किया। विभिन्न स्थानों पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम में प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल  पी०सी० ध्यानी जी ने ऑनलाइन माध्यम से जुड कर सभी अभियंताओं एवं उपस्थित अधिकारियों को इंजीनियर्स डे … - [जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, देहरादून में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत](https://newsbulletinlive.com/preparations-for-the-second-phase-of-census-2027-intensify-two-day-training-camp-begins-in-dehradun/): देहरादून। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में जनगणना निदेशालय द्वारा जनपद देहरादून के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना कार्य के लिए तैनात चार्ज अधिकारियों, तकनीकी सहायकों एवं जनगणना कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय एवं अपर जिलाधिकारी देहरादून के.के. मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराने का आधार … - [मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ](https://newsbulletinlive.com/new-momentum-for-the-chief-ministers-lakhpati-didi-resolve-common-facility-centre-launched-for-2500-women-in-sahaspur/): राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत विकासखंड सहसपुर के शंकरपुर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर उपस्थित रहे। जिला प्रशासन देहरादून की पहल पर पुनर्जीवित इस केंद्र का संचालन ‘आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन’ द्वारा किया जा रहा है। फेडरेशन से 223 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 2,500 महिलाएं जुड़ी हैं। केंद्र में महिलाएं सिलाई, जूट बैग एवं कपड़े की थैलियों के निर्माण का कार्य करेंगी। पर्यावरण के अनुकूल कपड़े और जूट के उत्पाद सिंगल यूज प्लास्टिक … - [प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति](https://newsbulletinlive.com/under-the-leadership-of-prime-minister-narendra-modi-the-eight-decade-old-kishau-project-has-gained-decisive-momentum/): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। लगभग आठ दशकों से प्रतीक्षित इस परियोजना के लिए हुआ यह समझौता जल सुरक्षा, ऊर्जा, सिंचाई, पेयजल तथा यमुना के पुनर्जीवीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन केवल एक समझौते पर हस्ताक्षर का अवसर नहीं, बल्कि लगभग आठ दशकों … - [भारत में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का सफल समापन, 2027 में चीन संभालेगा मेजबानी; जानिए रोटेशन की पूरी प्रक्रिया](https://newsbulletinlive.com/successful-conclusion-of-the-18th-brics-summit-in-india-china-to-host-in-2027-learn-about-the-full-rotation-process/): देहरादून: राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। ‘बिल्डिंग फॉर रेजिलीनिएंस, इनोवेशन, को-ऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी’ थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वैश्विक नेताओं ने भाग लिया। 13 सितंबर को सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि अगला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2027 चीन में आयोजित किया जाएगा। भारत ने इस साल 1 जनवरी को ब्राजील से ब्रिक्स की अध्यक्षता हासिल की थी। … - [मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, गुजरात, यूपी और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट](https://newsbulletinlive.com/weather-takes-a-turn-before-the-monsoons-departure-heavy-rain-alert-for-gujarat-up-and-hilly-states/): देहरादून: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है, लेकिन जाते-जाते मॉनसून देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश करा रहा है। राजस्थान और उत्तरी गुजरात के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिमी और उत्तरी भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 18 से 20 सितंबर के आसपास राजस्थान के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक हवाएं सक्रिय होंगी, जिससे शुष्क हवाएं चलेंगी और आसमान साफ होने के साथ मॉनसून की विदाई का रास्ता साफ होगा। गुजरात और पश्चिमी भारत में भारी बारिश का अनुमान सौराष्ट्र और कच्छ में … - [केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास भूस्खलन, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु](https://newsbulletinlive.com/landslide-near-chirbasa-on-the-kedarnath-trek-route-pilgrims-halted-at-sonprayag/): देहरादून: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान चीरबासा के समीप पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है। गौरीकुंड से लगभग ढाई किलोमीटर आगे चीरबासा के पास पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं, जिसके कारण यात्रा मार्ग खतरनाक बन गया है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पैदल मार्ग को बंद कर दिया है। राहत कार्य और वर्तमान स्थिति युद्धस्तर पर काम जारी: जनपद पुलिस, जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमें मौके पर तैनात हैं। मलबे को हटाने और … - [पीए के ठिकाने पर ED कार्रवाई के बाद बोले पूर्व सीएम— "मैंने कभी काम के बदले पैसे नहीं लिए", सरकार को कार्यकाल की जांच की दी चुनौती](https://newsbulletinlive.com/former-cm-speaks-out-after-ed-action-at-pas-premises-i-never-accepted-money-in-exchange-for-work-challenges-government-to-probe-his-tenure/): देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अपने निजी सहायक के आवास पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने अपने सहयोगी का बचाव किया और स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी किसी काम या पद के बदले पैसे नहीं लिए। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार और जांच एजेंसियों को अपने तीन साल के मुख्यमंत्रित्व काल की फिर से जांच कराने की खुली चुनौती दी है। - [प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री](https://newsbulletinlive.com/all-roads-in-the-state-must-be-made-pothole-free-soon-chief-minister/): मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं सुधारीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी भी अपने-अपने जनपदों में सड़कों की स्थिति की नियमित समीक्षा करें और संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अक्टूबर के बाद वे कभी भी सड़क मार्ग से … - [उत्तराखण्ड के पीएमश्री राजकीय विद्यालयों हेतु सामाजिक, भावनात्मक एवं नैतिक अधिगम (SEEL) प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ](https://newsbulletinlive.com/inauguration-of-the-social-emotional-and-ethical-learning-seel-training-workshop-for-pm-shri-government-schools-in-uttarakhand/): देहरादून। राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT), देहरादून में उत्तराखण्ड के पीएम  विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए Social, Emotional and Ethical Learning (SEEL) आधारित राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के दृष्टिगत सामाजिक, भावनात्मक एवं नैतिक अधिगम की अवधारणा, आवश्यकता, उपयोगिता तथा विद्यालयी स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में शिक्षकों की समझ एवं व्यावसायिक दक्षता का संवर्धन करना हैं।कार्यशाला के प्रथम चरण में जनपद उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ के विभिन्न पीएमश्री विद्यालयों से प्रतिभाग कर रहे प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सक्रिय सहभागिता … - [कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा](https://newsbulletinlive.com/cabinet-minister-ganesh-joshi-reviewed-the-arrangements-for-the-shri-kedarnath-dham-yatra-via-video-conferencing/): रुद्रप्रयाग 14 सितम्बर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण तथा सैनिक कल्याण मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मानसून के पश्चात यात्रा के द्वितीय चरण में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मानसून के बाद  केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में सभी विभाग … - [समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश](https://newsbulletinlive.com/102-complaints-registered-at-samadhan-diwas-officials-instructed-to-ensure-time-bound-resolution/): देहरादून ।  जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में ‘समाधान दिवस’ आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में कुल 102 शिकायतें दर्ज की गईं। अपर जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की जांच कर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में ऋषिकेश निवासी रेखा चतरथ, नीलम नेगी और ऋतु गर्ग ने दून स्मृद्धि लिमिटेड एवं सर्व माइक्रोफाइनेंस इंडिया एसोसिएशन पर निवेश के नाम … - [अलंकार ज्वैलर्स के दूसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ, पहाड़ी ज्वैलरी बनी आकर्षण का केंद्र](https://newsbulletinlive.com/grand-inauguration-of-alankar-jewellers-second-showroom-pahadi-jewellery-becomes-the-center-of-attraction/):   देहरादून।ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों का विश्वास जीतने के बाद अलंकार ज्वैलर्स ने अब भानियावाला में अपने दूसरे शोरूम की शुरुआत की है। जौलीग्रांट चौक के पास स्थित नए शोरूम का सोमवार को भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम में उत्तराखंड की समृद्ध पहाड़ी विरासत, पारंपरिक आभूषणों और आधुनिक ज्वैलरी डिजाइनों का खूबसूरत संगम देखने को मिला। शुभारंभ समारोह में स्वामी रामा हिमालयन यूनिवर्सिटी, जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, सिनमिट कम्युनिकेशन की 30 मॉडल्स ने अलंकार ज्वैलर्स की आकर्षक ज्वैलरी पहनकर कैट-वॉक के जरिए पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों … - [गुरुग्राम में महिला स्पोर्ट्स बाइकर को कार ने मारी टक्कर](https://newsbulletinlive.com/car-hits-female-sports-biker-in-gurugram/): गुरुग्राम: साइबर सिटी के गोल्फ कोर्स रोड पर एक हिट-एंड-रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार चालक ने महिला बाइकर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ी और उनकी स्पोर्ट्स बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। यह पूरी घटना महिला बाइकर के एक्शन कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पीछा करने और बदसलूकी का आरोप बाइकिंग ग्रुप के साथ थीं राइडर: पीड़िता अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ अप्रिलिया स्पोर्ट्स बाइक से गोल्फ कोर्स रोड पर … - [तीन तलाक के बाद महिला पर बहनोई से हलाला का दबाव, विरोध करने पर मारपीट; आरोपी पति गिरफ्तार](https://newsbulletinlive.com/woman-pressured-into-halala-with-brother-in-law-after-triple-talaq-beaten-for-resisting-accused-husband-arrested/): देहरादून: राजधानी के पटेल नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ प्रताड़ना, तीन तलाक और जबरन हलाला का दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने पहले उसे प्रताड़ित कर तीन तलाक दिया और बाद में दोबारा साथ रखने के बदले अपने बहनोई से हलाला कराने की शर्त रख दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।                                                        … - [पीए के ठिकानों पर ED के छापे के बाद नैतिक जिम्मेदारी, पूर्व सीएम हरीश रावत ने की पार्टी पदों से इस्तीफे की पेशकश उपशीर्षक: केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात और प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखने की तैयारी; बीजेपी ने बताया 'सहानुभूति कार्ड'](https://newsbulletinlive.com/citing-moral-responsibility-following-ed-raids-on-his-pas-premises-former-cm-harish-rawat-has-offered-to-resign-from-party-posts/): देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत अपने निजी सहायक (PA) के परिसरों पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद बैकफुट पर हैं। उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के दो प्रमुख सांगठनिक पदों—प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और प्रदेश कांग्रेस के स्थायी आमंत्रित सदस्य—से इस्तीफे की पेशकश की है। इस्तीफे की पेशकश और रणनीति राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात: हरीश रावत ने स्पष्ट किया है कि वे इस विषय पर बातचीत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से समय मांग रहे है, प्रदेश अध्यक्ष को पत्र: दूरी की वजह से वे व्यक्तिगत रूप से … - [यूपीसीएल में पहली बार व्यापक स्तर पर आयोजित हुई कमर्शियल डेरी कार्यशाला](https://newsbulletinlive.com/large-scale-workshop-on-commercial-dairy-was-organized-at-upcl-for-the-first-time/):   उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में वाणिज्यिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों में अधिक पारदर्शिता, शुद्धता एवं एकरूपता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज Commercial Diary विषय पर एक व्यापक स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया गया। यूपीसीएल के इतिहास में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न डिवीजनों से फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में Divisional Accountant (Revenue), Assistant Account Officer, Account Officer, Senior Account Officer, Junior Engineer, Assistant Engineer (Revenue) सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी एवं कार्मिक सम्मिलित हुए। कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य फील्ड स्तर पर Commercial … - [अलंकार ज्वैलर्स के ग्रैंड प्रीव्यू में दिखी पहाड़ी विरासत और आधुनिक डिजाइनों की झलक](https://newsbulletinlive.com/a-glimpse-of-pahari-heritage-and-modern-designs-was-seen-at-the-grand-preview-of-alankar-jewellers/):   देहरादून। उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वैलरी और आधुनिक डिजाइनों को नई पहचान देने की दिशा में अलंकार ज्वैलर्स ने एक और कदम बढ़ाया है। ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों का विश्वास जीतने के बाद अब अलंकार ज्वैलर्स अपने दूसरे शोरूम के साथ भानियावाला में अपनी नई शुरुआत कर रहा है। शोरूम के भव्य शुभारंभ से पहले रविवार को ग्रैंड प्रीव्यू का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। इस दौरान ग्राहकों ने शोरूम में उपलब्ध खास कलेक्शन को करीब से देखने के साथ ही अपनी पसंद की ज्वैलरी की खरीदारी भी की।   रविवार को … - [उत्तराखंड में मेडिकल इंटर्न का बढ़ा स्टाइपेंड, धामी कैबिनेट ने 10 प्रस्तावों पर लगाई मुहर](https://newsbulletinlive.com/stipend-for-medical-interns-in-uttarakhand-increased-dhami-cabinet-approves-10-proposals/): देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में मेडिकल इंटर्न समेत कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। सरकार ने राज्य के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न का मासिक स्टाइपेंड 17 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का फैसला लिया है।   बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा खेल नीति-2021 के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति देने के लिए 243 पदों को मंजूरी दी गई है।   कैबिनेट ने सरकारी अधिवक्ताओं के शुल्क में पुनर्निर्धारण, विधिक माप … - [अलंकार ज्वेलर्स के नए शोरूम का शुभारंभ, पहाड़ी थीम पर खास फोकस](https://newsbulletinlive.com/launch-of-alankar-jewellers-new-showroom-with-a-special-focus-on-a-pahadi-theme/):   देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक ज्वेलरी को आधुनिक डिजाइनों के साथ नई पहचान देने की दिशा में अलंकार ज्वेलर्स एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों का विश्वास जीतने के बाद अब अलंकार ज्वेलर्स अपने दूसरे शोरूम के साथ भानियावाला में दस्तक दे रहा है। नए शोरूम का भव्य शुभारंभ 14 सितंबर को किया जाएगा। खास बात यह है कि इस शोरूम को पूरी तरह पहाड़ी थीम पर तैयार किया गया है, जहां ग्राहकों को गढ़वाली और कुमाऊंनी पारंपरिक आभूषणों की विशेष एवं आकर्षक रेंज देखने को मिलेगी।   शोरूम के … - [Breaking news: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, फैसले की बताई वजह](https://newsbulletinlive.com/harish-rawat-resigns-from-all-congress-posts-explains-reason-for-the-decision/): देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को उनके पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना के घर ईडी की कार्रवाई के बाद रावत ने देर रात सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने फैसले की जानकारी दी।   रावत ने जीना पर लगे आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो वह इससे लज्जित हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें इन आरोपों पर विश्वास नहीं है। रावत के इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। - [नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट](https://newsbulletinlive.com/newly-elected-district-cooperative-bank-chairpersons-met-the-chief-minister/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न जिला सहकारी बैंकों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला सहकारी बैंक किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के साथ ही स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने अपेक्षा की कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सहकारिता को और अधिक सशक्त … - [देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई](https://newsbulletinlive.com/mdda-takes-action-against-illegal-plotting-covering-an-area-of-40-50-bighas-in-dehraduns-badripur-dharmawala-and-herbertpur-carried-out-without-the-approval-of-layout-pl/): मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अनधिकृत प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति विकास कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण द्वारा ग्राम बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर, देहरादून में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बड़े भू-भाग में की जा रही अवैध प्लॉटिंग के मामले में कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण के अनुसार समीर कुरैशी/भू-स्वामी द्वारा उक्त स्थल पर प्राधिकरण से तलपट मानचित्र की स्वीकृति प्राप्त किए बिना लगभग 40-50 बीघा क्षेत्रफल में प्लॉटों का चिन्हीकरण किया जा रहा था। स्थल पर अनधिकृत रूप से प्लॉटिंग कार्य किए जाने की जानकारी मिलने पर प्राधिकरण स्तर से प्रकरण दर्ज करते हुए नियमानुसार वाद … - [पहाड़ से गिरे भारी पत्थर, केदारनाथ पैदल यात्रा थमी: चीरबासा के पास क्षतिग्रस्त हुआ मार्ग](https://newsbulletinlive.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%b0-%e0%a4%95/): रुद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्ग पर आवागमन फिलहाल रोक दिया गया है। चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से अचानक भूस्खलन होने और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से पैदल रास्ते का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन रास्ते के असुरक्षित होने के कारण एहतियातन यह कदम उठाया गया है। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। गौरीकुंड से धाम की … - [नेपाल रूट पर संकट के बीच उत्तराखंड के लिपुलेख की बढ़ी अहमियत](https://newsbulletinlive.com/lipulekh-in-uttarakhand-gains-importance-amidst-crisis-on-the-nepal-route/): देहरादून: नेपाल में 26 अगस्त को आई प्राकृतिक आपदा के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रमुख मार्गों को लेकर नई परिस्थितियां सामने आई हैं। रसुवा जिले में बाढ़ और मलबे से नेपाल-चीन सीमा के पास रसुवागढ़ी क्षेत्र में सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिब्बत पहुंचते हैं। ऐसे में भारत के उत्तराखंड स्थित लिपुलेख मार्ग की उपयोगिता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रसुवागढ़ी मार्ग पर आपदा से बढ़ी चिंता रसुवागढ़ी-केरुंग मार्ग कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल से होकर तिब्बत जाने वाले प्रमुख रास्तों में शामिल … - [गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई](https://newsbulletinlive.com/mdda-cracks-down-on-150-bighas-of-illegal-land-development-in-garool-suryadhar-demolition-action-initiated-open-in-google-translat/): मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अनाधिकृत भू-विन्यास और बिना स्वीकृति विकास कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ग्राम गड़ूल, सूर्यधार, रानीपोखरी, देहरादून में लगभग *150 बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए किए गए अनाधिकृत भू-विन्यास, सड़क निर्माण एवं सीमांकन* के मामले में प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। प्राधिकरण की ओर से संबंधित पक्ष के विरुद्ध उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के चलते वाद योजित किया गया। प्रकरण में विशाल मनवाल एवं कोठारी द्वारा प्रश्नगत स्थल पर प्राधिकरण से आवश्यक तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना भू-विन्यास संबंधी कार्य … - [बदरीनाथ में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, तप्त कुंड में दो महिला श्रद्धालुओं की गई जान](https://newsbulletinlive.com/a-major-accident-occurred-in-badrinath-early-in-the-morning-two-women-devotees-lost-their-lives-in-tapt-kund/): चमोली: बदरीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना करीब पांच बजे की बताई जा रही है। दोनों महिलाएं राजस्थान से बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंची थीं। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं तप्त कुंड में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान वे अचानक बेहोश होकर कुंड में गिर गईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और मंदिर प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। … - [डीपीएस रानीपुर के 50 वर्ष पूरे, ‘स्वर्ण अक्षर-2026’ में साहित्य और संस्कृति का संगम](https://newsbulletinlive.com/dps-ranipur-marks-50-years-a-confluence-of-literature-and-culture-at-swarn-akshar-2026/): हरिद्वार, डीपीएस स्कूल रानीपुर के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘द गोल्डन जुबली लिटरेसी फेस्टिवल-गोल्डन कंटिन्यूम : स्वर्ण अक्षर-2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सचिव उत्तराखंड  आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सचिव ने दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ किया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव  आनंद वर्द्धन ने कहा कि ‘स्वर्ण अक्षर’ नाम अपने आप में विशेष अर्थ रखता है। स्वर्ण अनमोलता का प्रतीक है, जबकि अक्षर मानव मन के विचारों, कल्पना और शक्ति को अभिव्यक्त करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि किसी … - [नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए गोर्खाली सुधार सभा ने जुटाई 7.36 लाख की सहायता राशि](https://newsbulletinlive.com/gorkhali-sudhar-sabha-raised-%e2%82%b97-36-lakh-in-aid-for-nepal-disaster-victims/): देहरादून। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली सुधार सभा की विभिन्न शाखाओं के क्षेत्रवासियों ने 7 लाख 36 हजार 933 रुपये की सहायता राशि जुटाई। शाखा अध्यक्षों एवं उनकी टीमों ने यह धनराशि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा को सौंपी।   सेवली शाखा ने 1,06,580 रुपये, छिद्दरवाला शाखा ने 2,71,420 रुपये, ठाकुरपुर शाखा ने 2,08,380 रुपये, रायपुर शाखा ने 1,19,203 रुपये और भारूवाला ग्रांट शाखा ने 1,31,350 रुपये की सहयोग राशि दी। केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने सभी दानदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि एकत्रित राशि जल्द ही नेपाल में आपदा राहत … - [कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने निर्माण स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण](https://newsbulletinlive.com/the-chief-secretary-conducted-an-on-site-inspection-of-construction-sites-in-preparation-for-the-kumbh-mela-2027/):   कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को धरातल पर परखने के लिए मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन  आनंद वर्द्धन ने गुरुवार को हरिद्वार में विभिन्न निर्माण स्थलों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ अरबेनिया वाहन में बैठकर रोड़ी-बेलवाला से लेकर रोशनाबाद होते हुए कनखल- दक्षद्वीप-बैरागी कैंप से लेकर सीसीआर टावर तक एक निर्माण स्थल से दूसरे निर्माण स्थल तक पहुंचकर मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी पहलुओं, उपयोगिता तथा निर्धारित समयसीमा की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों के साथ ही मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रस्तावित सुविधाओं और व्यवस्थाओं को भी मौके … - [BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटेंगे बड़े नेता, मोदी-शी जिनपिंग-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर](https://newsbulletinlive.com/brics-summit-2026-top-leaders-to-gather-in-delhi-all-eyes-on-the-meeting-between-modi-xi-jinping-and-putin/): नई दिल्ली: में 12 और 13 सितंबर को 18वां BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। भारत इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और सम्मेलन का आयोजन भारत मंडपम में किया जाएगा। समूह के विस्तार के बाद यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि BRICS अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे कर रहा है। सम्मेलन में आर्थिक सहयोग के साथ-साथ मौजूदा वैश्विक राजनीतिक और रणनीतिक परिस्थितियों पर भी प्रमुखता से चर्चा होने की संभावना है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के … - [नितिन नवीन का पूर्व सैनिकों से संवाद, लाल चौक का किस्सा सुनाकर बोले- तब शर्म से झुक गया था सिर](https://newsbulletinlive.com/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95/): हल्द्वानी: उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हल्द्वानी में पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं और पूर्व सैनिकों से संवाद किया। दिन की शुरुआत उन्होंने बूथ अध्यक्ष राकेश आर्या के घर जाकर की, जहां उन्होंने परिवार के साथ मुलाकात की और चाय पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और करियर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। भाजपा अध्यक्ष ने एमबीबीएस समेत अलग-अलग कॉलेजों के विद्यार्थियों के सवाल सुने और उनके साथ भविष्य की संभावनाओं पर बातचीत की। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस कार्यक्रम को युवाओं तक पार्टी की … - [आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश](https://newsbulletinlive.com/%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%be/): नई दिल्ली:आईआरसीटीसी होटल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की अदालत ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और लारा प्रोजेक्ट्स समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है। अदालत ने मामले में लालू प्रसाद यादव की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए उनके पद के कथित दुरुपयोग की बात कही। मामला लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे के दो होटलों की लीज से जुड़ा है। अदालत के मुताबिक, रांची और पुणे स्थित रेलवे होटलों को लीज पर देने की प्रक्रिया में कथित तौर पर निविदा से … - [यूपीसीएल एमडी ने मीटर रीडरों से की सीधी बातचीत,फील्ड कार्यप्रणाली सुधारने पर जोर](https://newsbulletinlive.com/upcl-md-holds-direct-interaction-with-meter-readers-emphasizes-improving-field-operations/): विद्युत बिलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल श्री पीसी ध्यानी ने मीटर रीडरों के साथ सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मीटर रीडिंग से जुड़े फील्ड स्तर के कार्यों एवं व्यावहारिक पहलुओं पर मीटर रीडरों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले मीटर रीडर विभाग और उपभोक्ता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना भी विभाग की प्राथमिकता है।   प्रबन्ध निदेशक ने मीटर रीडरों से सीधे फीडबैक लेते हुए उनके सामने आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों की … - [15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान](https://newsbulletinlive.com/the-seva-sankalp-abhiyan-will-be-held-from-september-15-to-october-18/): देहरादून आगामी 15 सितंबर से 18 अक्टूबर, 2026 तक व्यापक स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मूल उदेश्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के साथ आम नागरिकों को सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और जनभागीदारी पर केंद्रित इस महत्वाकांक्षी अभियान की रूपरेखा तैयार कर रेखीय विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विभिन्न थीमों के जरिए … - [नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम](https://newsbulletinlive.com/launch-a-comprehensive-public-awareness-campaign-for-a-drug-free-society-through-inter-departmental-coordination-adm/): देहरादून, दिनांक 09 सितंबर, 2026 (सूवि)। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन  स्मृता परमार की अध्यक्षता में एनडीपीएस एक्ट, 1985 में वर्णित प्राविधानों/नियमों के अंतर्गत अफीम खस-खस एवं पोस्त की खेती तथा ड्रग्स के उपयोग को पूर्णतः रोकने एवं संबंधित क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक अपर जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं नशे के बढ़ते प्रचलन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने … - [देहरादून में बहन के साथ घर जा रहे बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, आरोपी फरार](https://newsbulletinlive.com/bank-employee-shot-by-bike-borne-assailants-while-heading-home-with-his-sister-in-dehradun-accused-absconding/): देहरादून के बड़ोवाला क्षेत्र में मंगलवार रात एक निजी बैंककर्मी पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। सत्यम नाम का युवक अपनी चचेरी बहन के साथ स्कूटर से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और अचानक गोली चला दी। फायरिंग में गोली सत्यम के पेट को छूते हुए निकल गई। घायल को तत्काल श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में चेकिंग बढ़ाने के साथ नाकेबंदी कर दी। हालांकि देर रात तक हमलावर पुलिस … - [पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, भाजपा चलाएगी ‘संकल्प सेवा अभियान’](https://newsbulletinlive.com/pm-modi-completes-25-years-inlaunch-sankalp-seva-abhiyan-public-life-bjp-to-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8/): नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। भाजपा ने इस अवसर को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए ‘संकल्प सेवा अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा लंबे समय से देश की सेवा, विकास और जनकल्याण पर केंद्रित रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने राजनीतिक सफर में ‘संकल्प से सिद्धि’ की दिशा में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। नितिन नवीन … - [सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी](https://newsbulletinlive.com/tight-security-in-banbhoolpura-ahead-of-supreme-court-hearing-surveillance-to-be-conducted-via-drones-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0/): हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए हैं। हल्द्वानी कोतवाली के मीटिंग हॉल में बनभूलपुरा क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में जवानों को ड्यूटी के दौरान संयम बरतने … - [सभी तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही किया जाए भवन को जर्जर घोषित: जिलाधिकारी](https://newsbulletinlive.com/building-to-be-declared-dilapidated-only-after-examining-all-technical-aspects-district-magistrate/):   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने देर शाम जनपद में जर्जर एवं संभावित रूप से असुरक्षित भवनों के चिन्हीकरण के संबंध में वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।   जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जर्जर भवनों के चिन्हीकरण का कार्य पूरी गंभीरता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी भवन को जर्जर अथवा गिरासू घोषित करने से पूर्व उसके सभी तकनीकी एवं संरचनात्मक पहलुओं का गहन परीक्षण किया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सके और जनसुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित … - [मुख्य सचिव ने अभियोजन मामलों की समीक्षा, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के निर्देश](https://newsbulletinlive.com/chief-secretary-reviews-prosecution-cases-issues-directives-to-ensure-speedy-sentencing-of-the-guilty/): देहरादून मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने अभियोजन विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनपदों में अभियोजन से संबंधित मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।   मुख्य सचिव ने कहा कि मामलों के निस्तारण में तेजी लाते हुए अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाए जाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभियोजन की प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य … - [पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए](https://newsbulletinlive.com/mdda-is-cultivating-the-greenery-of-the-future-not-just-plants/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने देहरादून की हरियाली को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। प्राधिकरण ने रायपुर स्थित आर्मी फायरिंग रेंज में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण कर हरित क्षेत्र के विस्तार की पहल की है। खास बात यह है कि एमडीडीए ने पौधारोपण को महज एक अभियान तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पौधों की सुरक्षा और उनके आगामी दो वर्षों तक रखरखाव की भी जिम्मेदारी तय की है। पौधों को सुरक्षित रखने के … - [शहर की सफाई व्यवस्था एवं डेंगू रोकथाम को लेकर नगर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश](https://newsbulletinlive.com/municipal-commissioner-issues-strict-directives-regarding-the-citys-sanitation-system-and-dengue-prevention/): देहरादून। नगर निगम देहरादून द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने तथा डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सफाई, कूड़ा उठान एवं डेंगू नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव, नाला-नालियों की सफाई, जलभराव वाले स्थानों पर कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तथा सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।   मंगलवार को नगर निगम परिसर में हुई … - [मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति](https://newsbulletinlive.com/the-chief-minister-honored-teachers-at-the-gyan-ganga-samman-ceremony-and-awarded-scholarships-to-meritorious-students/):   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को सम्मानित किया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों एवं छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान गंगा सम्मान समारोह केवल सम्मान और छात्रवृत्ति वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को पहचान देने, शिक्षा को प्रोत्साहित करने और बच्चों के सपनों … - [राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने कोरोनेशन जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण](https://newsbulletinlive.com/minister-of-state-pratap-panwar-inspected-the-coronation-district-hospital/): देहरादून। उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री  प्रताप पंवार ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, देहरादून का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान  मंत्री ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं इंजेक्शन समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा चिकित्सकों द्वारा बाहरी दवाइयां नहीं लिखी जा रही हैं। मरीजों ने चिकित्सालय प्रशासन, चिकित्सकों एवं नर्सिंग अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।       मंत्री ने चिकित्सालय के विभिन्न अनुभागों … - [अव्यवस्थाओं में घिरा उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, PCS अधिकारी ने पद छोड़ने की जताई इच्छा](https://newsbulletinlive.com/uttarakhand-ayurved-university-plagued-by-mismanagement-pcs-officer-expresses-desire-to-step-down/): देहरादून: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रही अव्यवस्थाओं का असर जहां छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है, वहीं अब यहां तैनात कुलसचिव ने भी अपने पद से हटने की इच्छा शासन के सामने जाहिर की है। कुलसचिव शिव कुमार बरनवाल ने कार्मिक विभाग को पत्र भेजकर जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने इसके पीछे विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से जुड़ी समस्याओं के साथ अपने स्वास्थ्य का भी हवाला दिया है।      छात्रों के आंदोलन ने खोली व्यवस्थाओं की पोल          … - [स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी](https://newsbulletinlive.com/dehradun-makes-a-major-leap-in-swachh-vayu-survekshan-2026-capital-secures-12th-place-nationwide/): स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड की दिशा में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के परिणामों में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने वायु गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 3 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में 12वां स्थान प्राप्त किया है। देहरादून की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में शहर ने वायु गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है … - [यूएनसीए की फोटो प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग](https://newsbulletinlive.com/diverse-hues-of-uttarakhand-showcased-at-uncas-photo-exhibition-and-competition/): उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन एसोसिएशन (यूएनसीए) द्वारा रविवार को दून लाइब्रेरी एवं शोध केंद्र में उत्कृष्ट छायांकन कला को समर्पित एक विशेष फोटो प्रदर्शनी एवं फोटो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा ली गई संवेदनशील और प्रभावशाली तस्वीरों के माध्यम से उत्तराखंड के विविध रंगों, लोक-संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और समसामयिक विषयों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया।   कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया।   इस अवसर पर डॉ. निशंक ने कहा कि मोबाइल फोन ने फोटोग्राफी को लोकतांत्रिक बना दिया … - [हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री](https://newsbulletinlive.com/the-chief-minister-attends-the-himalayo-naam-nagadhirajah-program-on-the-occasion-of-himalaya-day/): मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमालय परिषद् में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हिमालय के संरक्षण, संवर्धन एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं हिमालयी क्षेत्रों के लिए समर्पित विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘हिमालय विभूति सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष हिमालय दिवस के अवसर पर … - [मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त](https://newsbulletinlive.com/mdda-bulldozer-razes-rock-stone-in-mussoorie-unauthorized-construction-on-upper-mall-road-demolished/): मसूरी के अपर माल रोड स्थित रॉक स्टोन में अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार संजय मेहरोत्रा और राजीव मेहरोत्रा द्वारा किए गए अनाधिकृत निर्माण के मामले में नियमानुसार वाद दायर किया गया था। सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित पक्ष की ओर से प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मसूरी के बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील अपर माल रोड क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को एमडीडीए की ओर से अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ सख्त रुख … - [एचआईवी को लेकर जागरूक हों महिलाएं, भ्रांतियों से बचें](https://newsbulletinlive.com/women-should-be-aware-of-hiv-and-avoid-misconceptions/): देहरादून। एचआईवी संक्रमण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने समुदाय स्तर पर सक्रिय महिलाओं को प्रशिक्षित किया। उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से रानीपोखरी स्थित सामुदायिक प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र (सीएमटीसी) में आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन मीटिंग में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचीं सीबीओ और एनजीओ से जुड़ी 50 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में महिलाओं को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, जांच, उपचार और एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की सहयोगी … - [समाधान दिवस में 120 शिकायतें दर्ज, डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश](https://newsbulletinlive.com/120-complaints-registered-at-samadhan-diwas-dm-directs-officials-to-take-immediate-action/): देहरादून जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 120 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस, सीएम घोषणा एवं सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा भी की और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का भी प्राथमिकता एवं समयबद्वता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। ऋषिकेश भजन आश्रम … - [नगर निगम देहरादून द्वारा स्वच्छ वायु दिवस का आयोजन, विद्यार्थियों का सम्मान एवं वायु गुणवत्ता सुधार में उपलब्धियों की दी जानकारी](https://newsbulletinlive.com/clean-air-day-organized-by-dehradun-municipal-corporation-students-honored-and-information-shared-on-achievements-in-improving-air-quality/): देहरादून।राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत नगर निगम देहरादून द्वारा नगर आयुक्त के मार्गदर्शन में स्वच्छ वायु दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सोमवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो एवं जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को PM10 एवं PM2.5 जैसे वायु प्रदूषकों, उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव तथा वायु प्रदूषण को … - [दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्र पीजी की इमारत ढही, 6 लोगों की मौत](https://newsbulletinlive.com/student-pg-building-collapses-in-delhis-satya-niketan-6-dead/): नई दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला छात्र पीजी इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए देर रात तक राहत और बचाव अभियान चलाया गया।   घटना के बाद पुलिस, दमकल विभाग और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि इमारत में छात्रों के लिए पीजी आवास संचालित किया जा रहा था। … - [एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील](https://newsbulletinlive.com/mdda-cracks-down-on-illegal-construction-seals-three-construction-sites/): देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने तीन अलग-अलग निर्माण स्थलों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद अनधिकृत निर्माण कराने वाले भवन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। एमडीडीए अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।       प्राधिकरण के अनुसार ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन के निकट, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे, रेलवे रोड स्थित विनोद अग्रवाल के निर्माण स्थल … - [स्वच्छ वायु दिवस के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वायु प्रदूषण एवं स्रोत पृथक्करण के प्रति जागरूकता](https://newsbulletinlive.com/creating-awareness-about-air-pollution-and-source-segregation-through-street-plays-on-clean-air-day/):   देहरादून।राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून द्वारा माननीय नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून के मार्गदर्शन में जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों एवं विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों तथा उसके नियंत्रण के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों द्वारा खुले में कूड़ा जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन, धूल नियंत्रण तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश प्रभावी एवं सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कचरे के स्रोत पर ही पृथक्करण (Source … - [नगर आयुक्त ने भवन कर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा की, बड़े बकायेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश](https://newsbulletinlive.com/special-emphasis-on-bringing-new-properties-and-those-currently-outside-the-tax-net-under-the-ambit-of-building-tax-and-on-increasing-revenue-collection/):   देहरादून ।नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को नगर निगम कार्यालय में भवन कर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भवन कर की वर्तमान वसूली, लंबित बकाया, बड़े बकायेदारों, नवीन निर्मित भवनों एवं कर निर्धारण से वंचित संपत्तियों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम के राजस्व को सुदृढ़ करने एवं भवन कर की वसूली में तेजी लाने के संबंध में नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने के लिए भवन कर सहित सभी … - [शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए 19 शिक्षक, राज्यपाल ने बढ़ाया हौसला](https://newsbulletinlive.com/19-teachers-honored-with-the-shailesh-matiyani-educational-award-governor-boosts-their-morale/): शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में देहरादून स्थित लोक भवन में आयोजित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने वर्ष 2025 के लिए चयनित 19 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल एक पेशे से जुड़ा व्यक्ति नहीं, बल्कि पीढ़ियों को सही दिशा देने वाला और राष्ट्र के भविष्य को संवारने वाला मार्गदर्शक होता है। राज्यपाल … - [डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण](https://newsbulletinlive.com/the-district-magistrate-inspected-the-evm-warehouse-along-with-representatives-of-political-parties/): जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित सभी मानकों एवं प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में ईवीएम एवं वीवीपैट की … - [ऑक्सफोर्ड में गूंजा संस्कृत मंत्र, ‘आनंदम पाठचर्या’ की हुई सराहना](https://newsbulletinlive.com/sanskrit-mantras-resonate-at-oxford-anandam-curriculum-receives-praise/):    ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में 3 और 4 सितंबर को आयोजित सोशल आउटकम्स कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड की अभिनव पहल ‘आनंदम पाठचर्या’ (Happiness Curriculum–Anandam Pathacharya) की गूंज अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची। सम्मेलन के विशेष सत्र ‘सरकार के भीतर से शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन कैसा दिखाई देता है?’ में उत्तराखंड शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा के स्टाफ ऑफिसर डॉ. भगवती प्रसाद मैंदोली ने राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों और ‘आनंदम पाठचर्या’ के अनुभवों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत किया। सत्र की शुरुआत भारतीय ज्ञान परंपरा की झलक के साथ हुई। डॉ. मैंदोली ने अपने संबोधन की शुरुआत संस्कृत मंगलाचरण … - [टीचर्स डे पर पीएम मोदी की अपील- बच्चों को नशे और स्क्रीन की लत से बचाएं](https://newsbulletinlive.com/pm-modis-appeal-on-teachers-day-protect-children-from-drug-and-screen-addiction/): नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को नशे की बुराइयों के प्रति जागरूक करने और उनका स्क्रीन टाइम कम करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें रचनात्मक और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से भी विद्यार्थियों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने बदलते दौर … ## Pages - [Contact](https://newsbulletinlive.com/contact/): 📞 Contact Us – News Bulletin Live We’re here to connect, support, and respond to all your queries. Whether you’re a reader, journalist, or advertiser, we welcome your feedback and communication. 🌐 Website Explore the latest updates and breaking news here:👉 https://newsbulletinlive.com/ 📧 Email Us For general inquiries, submissions, or media-related communication, feel free to reach out:📩 Priyankagiri0606@gmail.com 📱 Call Us Prefer to talk directly? We’re just a call away:📞 7895610178 📍 Office Address Lane No. 13, Shivpuri, Banjarawala, Dehradun, Uttarakhand - [Home](https://newsbulletinlive.com/) - [Privacy Policy](https://newsbulletinlive.com/privacy-policy/): Who we are Suggested text: Our website address is: https://newsbulletinlive.com. Comments When visitors leave comments on the site we collect the data shown in the comments form, and also the visitor’s IP address and browser user agent string to help spam detection. An anonymized string created from your email address (also called a hash) may be provided to the Gravatar service to see if you are using it. The Gravatar service privacy policy is available here: https://automattic.com/privacy/. After approval of your comment, your profile picture is visible to the public in the context of your comment. Media If you upload images … - [Sample Page](https://newsbulletinlive.com/sample-page/): This is an example page. It’s different from a blog post because it will stay in one place and will show up in your site navigation (in most themes). Most people start with an About page that introduces them to potential site visitors. It might say something like this: Hi there! I’m a bike messenger by day, aspiring actor by night, and this is my website. I live in Los Angeles, have a great dog named Jack, and I like piña coladas. (And gettin’ caught in the rain.) …or something like this: The XYZ Doohickey Company was founded in 1971, and … [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)