देहरादून, 26 फरवरी। गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर बार एसोसिएशन देहरादून के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुकरेती एवं अन्य पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मंत्री ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि दोनों के बीच संवाद और सहयोग बना रहे, तो आम जनता को त्वरित और प्रभावी न्याय मिल सकता है।
भेंटवार्ता के दौरान अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं जनहित के विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री जोशी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल कुकरेती (चीनी), सचिव अजय बिष्ट सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।