बीकेटीसी ज्योर्तिमठ में कार्यालय सहायक सुरेंद्र चौहान सेवानिवृत्त, विदाई समारोह आयोजित

ज्योर्तिमठ, 1 मार्च: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के ज्योर्तिमठ कार्यालय में कार्यरत कार्यालय सहायक सुरेंद्र चौहान 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर समिति कार्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरेंद्र चौहान को फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी और परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सुरेंद्र चौहान की दीर्घकालिक सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा और ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि संस्था की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने में कार्यालय सहायकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सेवानिवृत्ति के अवसर पर समिति के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरेंद्र चौहान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। सुरेंद्र चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति में बिताए गए वर्ष उनके जीवन के स्मरणीय क्षण रहेंगे।
समारोह में वेद पाठी रविंद्र भट्ट, अवर अभियंता गिरीश चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रधान सहायक राजेंद्र सेमवाल, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, वरिष्ठ सहायक जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता, पूजा प्रभारी केदार सिंह रावत, तोशाखाना प्रभारी संजय तिवारी, अजीत भंडारी, अजय सती, सत्येंद्र चौहान, प्रदीप बिष्ट, राकेश नेगी, सुनीता सकलानी, सोनी नैनवाल, दीपक सयाना, राम प्रसाद थपलियाल, योगंबर नेगी, अमित देवराड़ी, हरेंद्र कोठारी, विकास सनवाल, रामचंद्र सनवाल, आशीष नंबूदरी, मीना फर्स्वाण, आयशा भुजवाण सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।