उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, औली-बदरीनाथ में ताजा बर्फबारी.

चमोली: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार दोपहर बाद चमोली जिले में मौसम बदलने के साथ ही बारिश शुरू हो गई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और औली में ताजा हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों का दृश्य मनमोहक हो गया है और स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

 

दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राज्य में मंगलवार (7 अप्रैल) और बुधवार (8 अप्रैल) को व्यापक बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार इन दोनों दिनों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। वहीं 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

मैदानों में गर्मी, पहाड़ों में ठंडक
जहां देश के मैदानी इलाकों में अप्रैल के महीने में गर्मी बढ़ रही है, वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार (9 अप्रैल) को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है।

शुक्रवार (10 अप्रैल) को बारिश का दायरा सीमित हो जाएगा और केवल कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश की संभावना रहेगी। वहीं बर्फबारी का स्तर 3700 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर पहुंच जाएगा।

तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में बदलाव का अनुमान भी जताया है। अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जबकि इसके बाद 2 से 3 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!