उत्तराखंडदेहरादून

पिटकुल एमडी पी.सी. ध्यानी ने सड़क हादसे में घायल पत्रकार दंपत्ति से की मुलाकात.

देहरादून। पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल डीडी न्यूज/दूरदर्शन के वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल एवं उनकी पत्नी पूजा नौटियाल का हालचाल जानने उनके आवास पहुंचे।इस दौरान उन्होंने दंपत्ति के स्वास्थ्य की जानकारी ली और ईश्वर से उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की।प्रबंध निदेशक ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत पीड़ादायक होती हैं और प्रत्येक जिम्मेदार संस्था का दायित्व है कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हो। उन्होंने पत्रकार दंपत्ति को भरोसा दिलाया कि पिटकुल परिवार उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पिटकुल एमडी पी.सी. ध्यानी ने कहा कि प्रदेश के युवा, ऊर्जावान एवं यशस्वी मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की ह्रदय से सोच एवं भावना रही है कि जनता की सुरक्षा हमारा प्रथम दायित्व है और इसके लिए जो भी सुरक्षा मानक अपनाये जाने चाहिए उनका शत प्रतिशत पालन किया जाना चाहिए। जनता के प्रति सुरक्षा हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी सदैव संवेदनशील है एवं उनके द्वारा निर्देशित भी किया गया है कि प्रत्येक निर्माण परियोजनाओं में जनमानस की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाय एवं आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिये। इन्ही निर्देशों के दृष्टिगत इस कार्य को सुरक्षित तरीके से करवाने हेतु दिनांक 21 जनवरी 2026 को पिटकुल के प्रबंध निदेशक द्वारा उच्च अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई थी जिसमें कार्य को सुरक्षा मानकों के अंतर्गत एवं आम जनमानस की सुविधाओं को देखते हुए पिटकुल से अतिरिक्त मानव शक्ति की ड्यूटी लगाई गई थी। उक्त ड्यूटी में अन्य अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं व अवर अभियंताओं का ड्यूटी चार्ट तय किया गया था।

  • पिटकुल द्वारा इस कार्य को गंभीरता से लिया गया था इस हेतु दिनांक 01 फरवरी को भी अन्य अभियंताओं की इस कार्य हेतु ड्यूटी तय की गई थी परंतु फिर भी सड़क खुदाई के बाद आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन न किया जाना गंभीर लापरवाही है। चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के बिना किया गया कार्य आमजन के जीवन को खतरे में डालता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि 31 जनवरी को नेहरू कॉलोनी स्थित एलआईसी बिल्डिंग के समीप पिटकुल द्वारा बिजली लाइन की भूमिगत केबलिंग का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान ठेकेदार द्वारा सड़क की खुदाई अव्यवस्थित ढंग से की गई, वहीं मौके पर किसी प्रकार की बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक अथवा सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके चलते सड़क अत्यंत फिसलन भरी हो गई, जिससे पत्रकार अवधेश नौटियाल सहित तीन दर्जन से अधिक दुपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इस हादसे में पत्रकार अवधेश नौटियाल की पत्नी पूजा नौटियाल के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि अवधेश नौटियाल को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त स्थान पर लगातार वाहन फिसल रहे थे और लोग स्वयं सड़क किनारे खड़े होकर घायलों की मदद कर रहे थे।प्रबंध निदेशक  द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त घटना का उन्हें गहरा खेद है एवं उन्होंने संबंधित कार्यदायी एजेंसियों को भविष्य में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इसके साथ ही पिटकुल एमडी ने संबंधित अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि हादसे में घायल हुए अन्य लोगों के नाम, पते और मोबाइल नंबर तत्काल उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उनसे संपर्क कर उनके घर जाकर उनकी कुशलक्षेम जानी जा सके और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा सके।

कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण के समय सुरक्षा मानकों में लापरवाही करने के कारण जनमानस को हुई असुविधा तथा सड़क हादसों का हमें खेद है। हादसों तथा असुविधा के कारण चोटिल हुये सम्मानित व्यक्तियोँ तथा उनके परिवार के साथ पिटकुल सैदव खड़ा है। कार्यदायी संस्था तथा अधिकारियों को भविष्य में सुरक्षा मानकों व जनमानस की सुविधाओं को देखते हुए कार्य करने हेतु निर्देशित किया जा चुका है। पिटकुल आश्वस्त करता है कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नही होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!