देहरादून: मंगलवार 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं. पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान देहरादून में उनकी जनसभा भी होगी. जसवंत ग्राउंड गढ़ी कैंट में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और मानव श्रृंखला बनाने के मद्देनजर रूट प्लान किया गया. चूंकि ये बहुत बड़ा कार्यक्रम है तो देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है.
अगर आप देहरादून के रहने वाले हैं या फिर मंगलवार 14 अप्रैल को देहरादून जाने या वहां से निकलने का प्लान कर रहे हैं, तो ये ट्रैफिक प्लान जरूर देख लीजिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान बनाया है. इसके तहत वाहनों के लिए नए रूट बनाए हैं. इस ट्रैफिक प्लान में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल जाने वाले वाहनों और अन्य स्थानों से आवागमन करने वाले वाहनों के लिए प्लान बनाया गया है.
कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान
कुमाऊं, हरिद्वार, ऋषिकेश, डोईवाला धर्मपुर और आईएसबीटी से आने वाले बसों के लिए रूट-
- रिस्पना पुल से आराघर चौक क्रॉस रोड होते हुए दर्शन लाल चौक होकर घंटाघर से बिन्दाल पुल होकर दून स्कूल से आकाश गंगा तिराहा
चकराता, विकासनगर, सहसपुर और प्रेमनगर क्षेत्र से आने वाली बसों के लिए रूट
- प्रेमनगर चौक से बल्लूपुर चौक होकर बिन्दाल पुल होते हुए दून स्कूल से आकाश गंगा तिराहा
मसूरी और राजपुर क्षेत्र से आने वाली बसों के लिए रूट
- मसूरी डाइवर्जन से ग्रेट वैल्यू होते हुए दिलाराम होकर हाथीबड़कला से एनैक्सी तिराहा होकर सीएसडी तिराहा
थानों, रायपुर और सहस्त्रधारा रोड से आने वाली बसों के लिए रूट
- सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सर्वे चौक होकर दिलाराम होते हुए हाथीबड़कला होकर एनैक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा
रुड़की, भगवानपुर और आशारोड़ी क्षेत्र से आने वाली बसों के लिए रूट
- जोगीवाला से रिस्पना होकर आराघर से क्रॉस रोड होते हुए सर्वे चौक होकर दिलाराम चौक से हाथीबड़कला होते हुए एनैक्सी तिराहा होकर सीएसडी तिराहा
इसके साथ ही मानव श्रृंखला कार्यक्रम स्थल के लिए भी डाइवर्जन और नया ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है.
मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान यातायात रूट और डाइवर्जन प्लान
- सेंट ज्यूड चौक से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को शिमला बाईपास तिराहा से आईएसबीटी सर्विस लेन भेजा जायेगा
- सेंट ज्यूड चौक से कमला पैलेस होते हुए पटेल नगर मंडी से लाल पुल होकर कारगी चौक होते हुए भेजा जायेगा
- रिस्पना और कारगी चौक से क्लेमनटाउन क्षेत्र जाने वाले वाहनों को टर्नर रोड तिराहा से आईएसबीटी सर्विस लेन से टर्नर रोड होते हुए भेजा जायेगा
- रिस्पना और कारगी चौक से नया गांव जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी सर्विस लेन से शिमला बाईपास तिराहा से सेंट ज्यूड चौक से मेहूवाला होते हुए भेजा जायेगा
- जीएमएस रोड से आईएसबीटी जाने वाले वाहनों को निरंजनपुर मंडी से लाल पुल से करगी चौक होते हुए भेजा जायेगा
- प्रिंस चौक और सहारनपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाले वाहनों को लाल पुल से करगी चौक होते हुए भेजा जायेगा
- प्रेमनगर से जीएमएस रोड जाने वाले वाहनों को बल्लीवाला अंडर पास से कांवली रोड होते हुए भेजा जायेगा
- प्रेमनगर से डोईवाला, रिस्पना और रायपुर जाने वाले वाहनों को बल्लूपुर फ्लाईओवर होते हुए भेजा जायेगा
- प्रेमनगर से आईएसबीटी जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला तिराहा से दरू चौक होते हुए शिमला बाईपास रोड से सेन्ट ज्युड चौक से आईएसबीटी भेजा जायेगा
- राजपुर रोड और घंटाघर से आईएसबीटी जाने वाले वाहनों को ईसी रोड से आराघर होते हुए धर्मपुर से रिस्पना पुल होकर कारगी चौक होते हुए आईएसबीटी भेजा जायेगा
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और मानव ऋंखला के कारण आम जनता के वाहनों के लिए भी मंगलवार 14 अप्रैल के लिए नया ट्रैफिक प्लान और डाइवर्जन प्लान जारी किाय गया है.
आमजनता के वाहनों के लिए रूट/डाइवर्जन प्लान
- देहरादून शहर क्षेत्र से सहारनपुर, रुड़की और दिल्ली जाने वाले वाहन शिमला बाईपास तिराहा से नया गांव रोड से धर्मावाला चौक होते हुए बेहट होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे
- रिस्पना पुल से जोगीवाला होकर लालतप्पड़ होते हुए रायवाला से हरिद्वार होते हुए जा सकते हैं
- देहरादून शहर क्षेत्र से छुटमलपुर और बिहारीगढ़ जाने वाले वाहन शिमला बाईपास तिराहा से नया गांव रोड होकर धर्मावाला चौक से शाकुम्बरी देवी होते हुए छुटमलपुर से अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे
दिल्ली, सहारनपुर और छुटमलपुर से देहरादून और मसूरी आने वाले वाहन
- छुटमलपुर से बेहट होते हुए धर्मावाला चौक से सिंधनिवाला तिराहा होकर प्रेमनगर से अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे
- चकराता मार्ग (पांवटा साहिब, विकासनगर, चकराता, सहसपुर) से दिल्ली होकर सहारनपुर होते हुए हरिद्वार और कुमाऊं क्षेत्र जाने वाले वाहन हर्बटपुर से धर्मावाला चौक होते हुए बेहट होकर छुटमलपुर से दिल्ली होते हुए सहारनपुर से हरिद्वार और कुमाऊं जा सकेंगे
- चकराता मार्ग (पांवटा साहिब, विकासनगर, चकराता और सहसपुर) से ऋषिकेश और पर्वतीय क्षेत्र अपने निर्धारित रूट से जा सकते हैं
- चकराता मार्ग (पांवटा साहिब, विकासनगर, चकराता और सहसपुर) से ऋषिकेश और पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकते हैं.
- पर्वतीय जनपद और कुमाऊं से सहारनपुर जाने वाले वाहन हरिद्वार-रुड़की-से भगवानपुर होकर जा सकेंगे
- मसूरी, राजपुर रोड, ईसी रोड और घंटाघर से पांवटा साहिब, विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई और प्रेमनगर आदि जाने वाले वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकते हैं
- क्लेमेनटाउन/ISBT से सहारनपुर जाने वाले वाहन शिमला बाईपास चौक से सेंट ज्यूड्स चौक होते हुए मेहूंवाला से नया गांव होकर धर्मावाला चौक से अपने गंतव्य के लिए जा सकते हैं
- क्लेमेंटाउन ओर आईएसबीटी से प्रेमनगर, सेलाकुईं और विकासनगर जाने वाले वाहन शिमला बाईपास से सेन्ट ज्यूड चौक होकर मेहूंवाला होते हुए प्रेमनगर से सेलाकुईं होकर विकासनगर होते हुए जा सकते हैं
- पुरकुल और जोहड़ी गांव कट राजपुर रोड से कैंट रोड की ओर से आने वाले वाहन मसूरी डाइवर्जन से दिलाराम से घंटाघर होते हुए जा सकेंगे
- सर्किट हाउस तिराहा से कैंट रोड की ओर से आने वाले वाहन हाथीबड़कला होते हुए दिलाराम चौक से जा सकेंगे
- कैंट चौक से सीएसडी तिराहा जाने वाले वाहन डाकरा बाजार से एमएच के पास रोड कट से भेजा जायेगा, कैंट से पोस्ट ऑफिस तिराहा तक वन-वे व्यवस्था रहेगी
- बिन्दाल कट से सीएसडी तिराहा जाने वाले वाहन किशन नगर चौक से कोलागढ़ चौक से कैंट से डाकरा बाजार होते हुए जा सकेंगे
- दिलाराम चौक से कैंट जाने वाले वाहनों को वाया घंटाघर से बिन्दाल होते हुए भेजा जायेगा
कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्य डायवर्जन प्वाइंट
पीएम मोदी के मुख्य कार्यक्रम के लिए सेंट ज्यूड्स चौक, कारगी चौक, चौकी पंडितवाड़ी, लालपुल, बल्लीवाला अंडर पास, सर्किट हाउस तिराहा, पुरकुल और जोहड़ी गांव कट, कैंट चौक, दून स्कूल तिराहा, पोस्ट ऑफिस तिराहा, सीएसडी तिराहा, एनेक्सी तिराहा और आईएसबीटी मुख्य डायवर्जन प्वाइंट रहेंगे.