
Uttarakhand:राज्य में संभावित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी Dr. BVRC Purushottam ने सभी जिलाधिकारियों को जिलेवार एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि प्रदेश में अब तक 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन Dehradun, Udham Singh Nagar और Nainital में प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है। ऐसे में कम मैपिंग वाले निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ERO) को नोटिस जारी किए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में SIR प्रक्रिया को तेज करने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ तैनात किया जाए। साथ ही BLO की ट्रेनिंग लगातार जारी रखने को कहा गया।
उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि SIR शुरू होने से पहले सभी बूथों पर 100 प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक करें। इसके अलावा गणना प्रपत्रों के समय पर वितरण के लिए विस्तृत योजना तैयार करने को भी कहा गया।
बताया गया कि उत्तराखंड में अप्रैल माह से SIR प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।